पुलिस ने किया नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भाण्डाफोड़… मंत्रालय एवं अन्य विभागों में नौकरी लगने के नाम पर 71 लाख की धोखाधड़ी पुलिस की सक्रियता से तीन आरोपी  गिरफ्तार….

IMG-20240407-WA1440.jpg


भिलाई नगर 7 अप्रैल 2024:-   पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि दुर्ग पुलिस ने किया नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भाण्डाफोड़ ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले पढे लिखे बेरोजगार नवयुवको के साथ करते थे ठगी


मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम 71 लाख रूपये की धोखाधड़ी दुर्ग पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया 03 आरोपी अब तक 15-20 से भी अधिक लोगो को दे चुका है झासा
आरोपियों से 02 कार हुण्डई वेन्यू एवं एस-क्राॅस व मोबाईल जप्त

ज्ञात हो कि प्रार्थी तिवेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम रावा तहसील तरसीवा धतमरी अर्जुनी ने अपने अन्य पीड़ित साथियो के साथ थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अर्जुन मानिकपुरी निवासी सुपेला द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम से पैसे लेकर धोखाधडी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध कर व् में या ।


पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आमजनो से नौकरी लगाने के नाम से धोखाधडी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी तिवेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अन्य पीड़ितो से मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम से धोखाधडी करने वाले गिरोह के आरोपी अर्जुन मानिकपुरी की तलाश में लग गई। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि आरोपी अर्जुन मानिकपुरी सुपेला आया है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर रवाना होकर आरोपी अर्जुन मानिकपुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी से 7,10,000 रूपये एवं प्रार्थी के अलावा करीबन 15-20 लोगो से अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर करीबन 71 लाख रूपये की ठगी करना बताये।


गिरफ्तार आरोपी:- 01. दुर्वासा दास मानिकपुरी उर्फ अर्जुन उर्फ गोलू पिता स्व. बलराम दास मानिकपुरी 35 साल निवासी राधिका नगर सांई लीला थाना सुपेला जिला-दुर्ग 02. तरूण कश्यप पिता लालू राम कश्यप  28 साल निवासी ग्राम कन्हरी पोस्ट गोरखपुर जिला गौरेला पेण्ड्रा मारवाही 03. हरि विवेक डहरिया पिता हरि शंकर डहरिया  39 साल निवासी प्रेम नगर मोवा गौरा चैरा के पास रायपुर 04. किशोर जायसवाल पिता बंशी लाल जायसवाल  36 साल निवासी गोकुल नगर सिमरन सिटी टिकरापारा रायपुर

इसी तारतम्य में आरोपी अर्जुन मानिकपुरी के निशादेही पर आरोपी तरूण कश्यप को रायपुर से एवं आरोपी हरि विवेक डहरिया को राजनांदगांव से दिनांक 05.04.2024 को पकड़ा गया। आरोपी किशोर जायसवाल को आज 07.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हरि विवेेक डहरिया के विरूद्ध पूर्व में भी थाना अम्बागढ़ चैकी राजनांदगांव एवं थाना राजेन्द्र नगर रायपुर में भी धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों से जप्ती कार्यवाही शेष होने से पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है। आरोपियों से 02 कार हुण्डई वेन्यू एवं एस-क्राॅस व मोबाईल जप्त किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि अमित अंदानी, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आर. विकास तिवारी, विवेक सिंह, फराज खान, महात्मा साहू, का विशेष योगदान रहा।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 393/2024
धारा:- 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि
जप्ती व ठगी की रकम:- 71 लाख रूपये। 02 कार हुण्डई वेन्यू एवं एस-क्राॅस व मोबाईल


scroll to top