पुलिस कप्तान शलभ सिन्हा में सुपेला थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण….

IMG_20230531_232432.jpg

भिलाई नगर 31 मई 2023। दुर्ग जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बुधवार की संध्या सुपेला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया है।

पुलिस कप्तान ने थाने के अधिकार को जांचा परखा मालखाना देखा आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक ओर से संवाद करते हुए बेहतर कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए इस दौरान उन्होंने लॉक अप का भी निरीक्षण किया

विवेचक के कक्ष का अवलोकन करते हुए थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिया इस दौरान उन्होंने कुछ गंभीर मामलों के केस डायरी का भी अवलोकन करते हुए जानकारी हासिल की

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू भिलाई नगर के सीएसपी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निखिल अशोक रखेजा , सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।


scroll to top