रायपुर में आज से पुलिस आयुक्त प्रणाली… डॉ संजीव शुक्ला रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर… रामगोपाल गर्ग बिलासपुर, अभिषेक शांडिल्य दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक

IMG_20260123_001213.jpg

रायपुर में आज से पुलिस आयुक्त प्रणाली… डॉ संजीव शुक्ला रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर… रामगोपाल गर्ग बिलासपुर, अभिषेक शांडिल्य दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक

रायपुर, 22 जनवरी 2026:- डॉ संजीव शुक्ला रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर होंगे इस आशय के आदेश आज रात्रि जारी कर दिए गए गृह विभाग ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है 23 जनवरी से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली प्रारंभ हो जाएगी ।

रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुक्रवार से लागू हो रही है। बिलासपुर आईजी डॉ संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। डीआईजी स्तर के अधिकारी अमित तुकाराम कांबले एडिशनल पुलिस कमिश्नर, उमेश गुप्ता, मंयक गुर्जर और संदीप पटेल उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा विकास कुमार और राजनाला को भी उपायुक्त के पद पर अलग-अलग प्रभार दिया गया है।

श्वेता सिंन्हा को पुलिस जिला रायपुर ग्रामीण के एसपी की कमान सौंपी गई है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे पिछले 2 सालों से मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर के पुलिस अधीक्षक की कमान संभाले शशि मोहन सिंह रायगढ़ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

रामगोपाल गर्ग आईजी बिलासपुर रेंज
अभिषेक शांडिल्य आईजी दुर्ग रेंज

दिव्यांग पटेल रेल विभाग के पुलिस अधीक्षक होंग 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी दुर्ग रेंज के  राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक का दायित्व संभालेंगे, राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य का तबादला दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के पद पर किया गया है वहीं 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस मुख्यालय में तैनात बालाजी राव सोमवार राजनांदगांव रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं।

राज्य शासन ने 23 जनवरी से कमिश्नरी लागू होने के पहले बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला को रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर जिम्मेदारी सौंपी है। आईपीएस की अमित तुकाराम । को एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही कमिश्नरी सिस्टम के हिसाब से बंटे शहर में तीन उपायुक्तों की पोस्टिंग आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ट्रैफिक और क्राइम एवं साइबर के लिए भी उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है।

कमिश्नरी सिस्टम शुक्रवार से लागू होगा उसके साथ ही राजधानी की निगरानी कमिश्नर सहित 7 आईपीएस अफसर करेंगे। सभी आईपीएस की जिम्मेदारी अलग-अलग बांटी गई है। इसके लिए रायपुर नगर को मध्य, उत्तर और पश्चिम में बांटा गया है। तीनों क्षेत्रों में एक-एक एसीपी यानी एडिशनल कमिश्नर की पोस्टिंग की गई है। शहर के 22 थाने इन्हीं तीनों क्षेत्रों में बांटे गए हैं।


scroll to top