भिलाई के मंदिरों में चोरी करने वाले सीरियल चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता
2 आरोपी सहित छत्र मुकुट खरीददार अनूपपुर का ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार

घटना में प्रयुका साइन/बाईक सहित चोरी का मशरूका कीमती मशरूका 2 लाख रूपये बरामद
आरोपीगण चोरी एवं दुष्कर्म के आरोप में पहले भी बिलासपुर में काट चुके है जेल
भिलाई नगर 20 दिसंबर 2025:- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई- दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के सभागार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भिलाई के पांच मंदिरों में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में दो आरोपी एवं चोरी के सामान खरीदने वाले व्यापारी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर ने पत्रकारों को बताया कि पांच मंदिरों का चोरियों का खुलास पर चोरी की पृष्ठ भूमि के अपराधियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में *सपना टाकिज पावर हाउस के पीछे दो लड़को के संबंध में जानकारी मिली* कि ये आये दिन, रात में मुंगेली आरटीओ से रजिस्ट्रर्ड बाईक में घूमते है और दिन भर घर के अन्दर रहते है। उक्त संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ करने पर *दोनों ने अपना नाम रामचंद राठौर निवासी गोरसी अनूपपुर मध्यप्रदेश तथा मुकेश जायसवात ग्राम जोगीपुर थाना तखतपुर जिला मुंगेली* का होना बताया,
इनकी बाईक होण्डा साईन सीजी 28 एल 4683 की तलाशी लेने पर मोटर सायकल की विक्की में एक सब्बल मिला। आरोपियों से सघन पूछताछ करने पर रामचंद राठौर ने बताया कि वह पूर्व में करगी रोड कोटा की जेवलरी दुकान और बिलासपुर के मकानों में चोरी की घटना कर चुका है। पुलिस द्वारा पकड़ा भी गया था। जेल से जमानत पर छूटा है। मुकेश जायसवाल ने पूछताछ पर बताया कि यह थाना तखतपुर से दुष्कर्म के मामले में बिलासपुर जेल गया था। जेल में ही इसकी पहचान रामचंद राठौर से हुई थी। जेल से छूटने पर ये दोनों आकाश गंगा भिलाई फल मण्डी में हमाली करने लगे थे और सपना टाकिज पावर हाउस के पीछे पानी टंकी के पास किराये के मकान में रहते थे।
दोनों ने मंदिरों में चोरी करने की योजना बनाई और मंदिरों की रेकी कर मंदिर में चोरी करने लगे। चोरी में प्राप्त *चांदी का छत्र मुकुट मुखौटा, चांदी का चम्मच जिते राम चंद राठौर ने अनूपपुर के ज्वेलर्स* विकास सोनी का बेच दिया था। आरोपियों से पूछताछ पर फल मंडी पावर हाउस हनुमान मंदिर, सेक्टर 5 कांचीकमाछी मंदिर, काली मंदिर सुपेला, फरीद नगर दुर्गा मंदिर समेत कुल 5 चोरी का अपराध आरोपियों ने स्वीकार किया है।
आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त बाईक *होण्डा साईन सीजी 28 एल 4683 एक सब्बल एक मोबाईल एक टेबलेट एवं सिक्का 4493/- रु० तथा 2200/-रू० नोट कुल रकम 6693/- रू० एवं अनूपपुर विकास सोनी से मंदिर से चोरी किये गये चांदी के जेवर जुमला कीमती लगभग 2 लाख* का समान जपत किया गया है। मामले में आरोपी रामचंद राठौर, मुकेश जायसवाल एवं विकास सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम –
रामबंद राठौर 29 साल पता गोरसी जतहरी अनूपपुर मध्यप्रदेश हाल सपना टाकिज पावर के पीछे मिलाई
मुकेश जायसवाल 28 साल पता पाम जोगीपुर तखतपुर जिला मुंगेली हाल सपना टाकिज पावर के पीछे
विकास सोनी 40 साल पता अमरकंटक रोड वार्ड नंबर 13 अनूपपुर मध्यप्रदेश
थाना, अपराध क्र. एवं धारा
- थाना छावनी के अपराध क्र. 421/2025 धारा 331 (4), 305 बीएनएस
- बाना भिलाई नगर के अपराध क्र. 604/2025 धाना 334 (1) 331(4) बीएनएस
- थाना मिलाई नगर के अपराध के 695/2025 धारा 331 (4) बीएनएस
- बाना सुपेला के अपराध क 1492/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस
- थाना सुपेला के अपराध के 1352/2025 धारा 331(4) बीएनएस




