पोस्टर का किया विमोचन....तिरंगा संगठन द्वारा वंदे मातरम के 150 वर्ष पर जन जागरण अभियान का शुभारंभ... - Steel City Online News Portal

पोस्टर का किया विमोचन….तिरंगा संगठन द्वारा वंदे मातरम के 150 वर्ष पर जन जागरण अभियान का शुभारंभ…

IMG-20251106-WA14921.jpg

पोस्टर का किया विमोचन…
तिरंगा संगठन द्वारा वंदे मातरम के 150 वर्ष पर जन जागरण अभियान का शुभारंभ


कल 11:30 बजे आर्य समाज और महर्षि दयानंद आर्य विद्यालय सेक्टर 6 भिलाई में होगा आयोजन

भिलाई नगर 06 नवंबर 2025:- सेल्यूट तिरंगा भारत माता की जय के उदघोष के साथ तिरंगा संगठन द्वारा ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष” के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम गान का शुभारंभ आर्य समाज विद्यालय सेक्टर 6 भिलाई से किया जा रहा है। यह आयोजन सेल्यूट तिरंगा, आर्य समाज तथा गीत वितान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


इस राष्ट्रीय अभियान की प्रेरणा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा जी के आह्वान से मिली है तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के तत्वावधान में प्रदेशभर में 30 दिनों तक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में देशभक्ति का जन-जागरण चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य है “हर कण में राष्ट्रगान, हर मन में वंदे मातरम की ध्वनि।’आज इस अवसर पर 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम स्मृति पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें महान कवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी का चित्र अंकित है।


पोस्टर विमोचन समारोह आर्य समाज सेक्टर 6 के सभागार में सम्पन्न हुआ, जहाँ मंच पर डॉ. अजय आर्य, मनोज ठाकुर (महासचिव), भानुजी राव, प्रशांत . क्षीरसागर, मिथुन दास गीत, हेमंत सगदेव, नीलिमा सगदेव सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।

डॉ. अजय आर्य का जोशीला आह्वान

‘वंदे मातरम केवल गीत नहीं, यह भारतीय आत्मा की स्पंदन है। जब कोई बालक इसे गाता है, तब वह अपनी जड़ों से जुड़ता है; जब कोई शिक्षक इसे सुनाता है, तब वह संस्कृति का पाठ पढ़ाता है। आज आवश्यकता है कि हम राष्ट्रभक्ति को कार्यक्रम नहीं, जीवन का संस्कार बनाएं।’
‘जिस दिन हर विद्यालय के आंगन में ‘वंदे मातरम’ की गूंज स्थायी रूप से बस जाएगी, उस दिन भारत के युवाओं में स्वाभिमान की नई चेतना जाग उठेगी।’


इस अभियान की पहली कड़ी के रूप में 7 नवम्बर को प्रातः 11:30 बजे आर्य समाज विद्यालय सेक्टर 6 भिलाई में सामूहिक वंदे मातरम गान आयोजित होगा, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक, आर्य समाज के कार्यकर्ता एवं नागरिकगण एक साथ भाग लेंगे।


इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष हितेश तिवारी जी के नेतृत्व में बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी वंदे मातरम गायन एवं देशभक्ति जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के प्रति तिरंगा संगठन तथा गीत विधान संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व्याप्त है। यह आयोजन देश की आज़ादी के दीवानों की उस अमर पुकार को पुनः जीवित करने का प्रयास है, जिसने हमें एकता और आत्मबल का मंत्र दिया था-
“वंदे मातरम!”


सेल्यूट तिरंगा, आर्य समाज, एवं सामाजिक संगठन मिलकर के इस अभियान को भिलाई दुर्ग के प्रत्येक स्कूल तक पहुंचाने का प्रयत्न कर रहे हैं।


scroll to top