BREAKING सक्ती :- पावर प्लांट की लिफ्ट गिरी, 4 मजदूरों की मौत डभरा के आरकेएम प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान हादसा; 06 गंभीर रूप से घायल करने वाले सभी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के निवासी बताए जाते हैं
सक्ती 08 अक्टूबर 2025:- जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस कार्य के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गई। इस घटना में 04 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 06 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सक्ती की पुलिस कप्तान सुश्री अंकिता शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

खबर के अनुसार, लिफ्ट से कुछ मजदूर काम से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे. अचानक लिफ्ट को कुल 75 मीटर की ऊंचाई तक जाना था, लेकिन यह 40 मीटर की ऊंचाई पर जाते ही टेक्निकल खराबी के चलते नीचे धड़ाम से आ गिरी, इस लिफ्ट में टोटल 10 लोग सवार थे. मौके पर ही 04 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 06 अन्य घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इस दुर्घटना में मरने वालों में
बबलू गुप्ता 20 साल उत्तर प्रदेश, रविंद्र कुमार 36 साल झारखंड, मिश्रीलाल देवांगन 36 साल सोनभद्र उत्तर प्रदेश, अंजनी कनौजिया 35 साल सोनभद्र उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
इस हादसे के बाद से ही मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया है. फिलहाल, पुलिस इस हादसे की वजह का पता लगा रही है. घायलों का इलाज चल रहा है और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.



