रामकृष्ण सेवा मंडल सेक्टर 7 में प्रवाजिका अमितप्रणा जी का प्रवचन संपन्न…

IMG-20230903-WA0922.jpg


भिलाई नगर 3 सितंबर 2023 :- रामकृष्ण सेवा मंडल, सेक्टर-07 में प्रवाजिका अमितप्रणा जी का प्रवचन आयोजित किया गया था


रामकृष्ण सेवा मंडल, सेक्टर-07 में शारदा मठ, इंदौर की अध्यक्ष प्रवाजिका माता अमितप्रणा जी का प्रवचन शुक्रवार 01.09.2023 को संध्या 5ः30 बजे आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में रामकृष्ण सेवा मंडल तथा शारदा सेवा समिति के भक्तगण उपस्थित थे।


प्रवाजिका माता अमितप्रणा के द्वारा सांसारिक जीवन में रहते हुए भी आध्यात्मिक साधना के मार्ग व महत्व को अत्यंत ही सरलता के साथ बताया गया। उन्होंने जीवन में नैतिक प्रबलता, शुद्धता एवं ईश्वर के प्रति प्रत्येक जीव को प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन रामकृष्ण सेवा मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने दिया।


scroll to top