राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी ….तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो सीधे सदन में विधायकों को संबोधित करेंगी….

IMG_20250315_120300.jpg

रायपुर, 15 मार्च 2025:-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वरिष्ठ सचिवों के साथ बैठक कर मुर्मू के दौरे की तैयारियों का रिव्यू किया। इसके मुताबिक राष्ट्रपति 24 मार्च को दो घंटे रायपुर में रहेंगी। वह करीब सुबह 10.30 बजे माना पहुंचेंगी। एयरपोर्ट में स्वागत औपचारिकता के बाद मुर्मू 11 बजे सीधे विधानसभा पहुंचेगी। जहां गार्ड आफ आनर के बाद सभी सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो होगा ।

इसके बाद राष्ट्रपति, सदन में अध्यक्षीय आसंदी पहुंचेंगी। करीब 40-50 मिनट के संबोधन बाद सीधे एयरपोर्ट पहुंच दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति का संबोधन सदस्यों का संसदीय आचरण व्यवहार से लोकतंत्र को मजबूत करते हुए राज्य विकास में योगदान होगा।

आफ आनर के बाद सभी सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो होगा । इसके बाद राष्ट्रपति, सदन में अध्यक्षीय आसंदी पहुंचेंगी। करीब 40-50 मिनट के संबोधन बाद सीधे एयरपोर्ट पहुंच दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति का संबोधन सदस्यों का संसदीय आचरण व्यवहार से लोकतंत्र को मजबूत करते हुए राज्य विकास में योगदान होगा।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, देश की तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो सदन के भीतर संबोधित करेंगी । इनसे पहले स्व. डॉ कलाम, प्रतिभा पाटिल संबोधित कर चुकीं हैं। राष्ट्रपति रहते नवंबर 2012 में स्व प्रणव मुखर्जी भी रायपुर आ चुके हैं लेकिन उन्होंने संबोधित नहीं किया था। उनके साथ विधायकों का फोटो सेशन हुआ था।


scroll to top