राजधानी रायपुर में राष्ट्रपति ध्वज अलंकरण समारोह आज, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपेंगे ध्वज…. अलंकरण समारोह में परेड की कमांडिंग दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला करेंगें…

IMG-20241215-WA0430.jpg

रायपुर 15 दिसंबर 2024:- पुलिस परेड मैदान में रविवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति ध्वज (प्रेसिडेंट कलर्स) अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ को प्रेसिडेंट कलर्स से सम्मानित करेंगे। यह किसी भी राज्य की पुलिस को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इसके लिए विशेष परेड का आयोजन किया जाएगा।

परेड की कमांडिंग दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला करेंगे। सम्मान डीजीपी अशोक जुनेजा ग्रहण करेंगे। इसमें परेड का फार्मेट ही अलग है, क्योंकि यह किसी भी राज्य में सिर्फ एक बार ही होता है। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई चारों धर्मों के संतों के सामने ध्वज रखा जाता है।

इस दौरान कई परंपरा और प्रक्रिया का पालन किया जाता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी राज्य की पुलिस की निष्ठा, कर्तव्य परायणता और परिश्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ को यह सम्मान मिलना ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। राष्ट्रपति द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ देश का 12वां राज्य है, जिसे यह सम्मान मिल रहा है।

यह सम्मान पिछले साल हरियाणा और उससे पहले असम पुलिस को मिला है। छत्तीसगढ़ पुलिस को यह सम्मान अलग राज्य बनने के 24 साल के भीतर ही मिल रहा हैं, क्योंकि यहां नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस आरपार की लड़ाई चल रही है। लगातार नक्सलियों को मारा जा रहा है।

जवान अपने वीरता का लगातार लोहा मनवा रहे हैं। सामुदायिक पुलिसिंग में अच्छा काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण और नक्सल विरोधी अभियानों में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया। नक्सलियों से लड़ने के लिए स्थानीय युवकों और समर्पित नक्सलियों का मिलाकर विशेष बल डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) बनाया गया है। वे जंगल में घुसकर नक्सलियों को मार रहे हैं।


scroll to top