PRESS CONFERENCE BREAKING : ईडी के अधिकारी सही है या ईडी का मीडिया सेल- देवेन्द्र यादव
00 PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी किए बिना कथित कार्यवाही पर दागे सवाल…
00 वृद्ध माँ को बेवजह परेशान कर रही ईडी, नोटिस देकर ऑफिस ऑफिस बुला रही,….
00 मेरे पास जो संपत्ति है 2015 और 2018 के चुनावी हल्पनामा में मैंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है….

IMG-20230509-WA0634.jpg

भिलाई नगर 9 मई 2023 : भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने आज मंगलवार को सेक्टर 5 अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान ईडी की कार्यवाही पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारी सही है या ईडी का मीडिया सेल- देवेंद्र यादव के अनुसार आज ईडी ने आज चल ट्विटर पर जो जारी किया है उसमें काफी भिन्नता हैं जो इस बात को इंगित करता है कि ट्विटर व अधिकारियों के बीच आपसी सामंजस ना होने की वजह से कुछ भी ट्विटर पर जारी कर दिया जा रहा है इस संबंध में आज जब मेरे वकील रायपुर ऑफिस गए तो वहां के अधिकारी ने बताया की कोई भी कार्यवाही नही हुई है, जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे करे देवेंद्र यादव के अनुसार 29 अप्रैल को एक नोटिस जारी कर उनकी वृद्ध मां पुष्पा देवी यादव को भी बुलाया गया है मां मेरी बुजुर्ग है जबरन परेशान करना चाह रही है मैं अपनी मां के साथ उनके बुलाहट पर जाने को तैयार हूं किंतु अकेले में मां का बयान नहीं होगा

ईडी के अधिकारी डरा धमका कर मां से किसी भी पेपर में अंगूठा लगवा सकते हैं विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ यहीं नहीं मेरी वृद्ध माँ को भी ईडी परेशान कर रही है। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला रही है। मैने मां के साथ ऑफिस आकर पूछताछ में सहयोग की बात कही है, जब हमने कहाँ की उनके बदले में आ जाता हूं तो भी वे मनमानी कर रहे है। मेरे पास जो संपत्ति है 2015 और 2018 के चुनावी हल्पनामा में मैंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है

विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि ईडी अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर परेशान कर रहे है बिना किसी सूचना के बिना कोई सबूत के कार्रवाई कर रहे है। ईडी हम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। ईडी अब मेरी माँ को बेवज़ह परेशान कर कर रही है और उन्हें बुलाया जा रहा है जबकि उनका कोई लेनादेना ही नहीं है। जब इस विषय मे मेरे वकील ने ईडी के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि कोई भी कार्यवाही के पहले नोटिस दिया जाएगा।


आगे विधायक देवेंद्र ने कहा कि मेरे घर में छापा और जांच की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अब तक ईडी कुछ भी साबित नहीं कर पाया है। सूचना आज तक नहीं दिए। सबसे पहले तो ईडी यह बताएं कि ईडी के अधिकारी सही है या उनका मीडिया सेल। जब ईडी से मेरे वकील ने बात की तो ईडी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ भी नहीं मिला है और और कोई कार्यवाही नही हुई है
जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे मुमकिन है ईडी की ही मीडिया सेल अलग ही बात कर रही है।
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ यहीं नहीं मेरी वृद्ध माँ को भी ईडी परेशान कर रही है। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला रही है।

मैने मां के साथ ऑफिस आकर पूछताछ में सहयोग की बात कही है जब हमने कहाँ की उनके बदले में आ जाता हूं तो भी वे मनमानी कर रहे है।

मैंने ED से ट्वीट करके जानकारी मांगी है

मैने स्पष्ट रूप से अपने ट्विटर हैंडल से जवाब मांगा है की मेरी कितनी संपत्ति कुर्क की है, मेरी कौन सी संपत्ति अटैच की है, जब मेरे वकील को कोई जानकारी नहीं दी गई है, अब तक कोई जानकारी ED द्वारा नही दिया गया है ।। जो ED सार्वजनिक करे की 56 करोड़ अटैच हुए है उसमे मेरी कितने राशि के और मेरे कौन सी संपत्ति है ।

आगे विधायक देवेंद्र ने कहा कि मेरे घर में छापा और जांच की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अब तक ईडी कुछ भी साबित नहीं कर पाया है। सूचना आज तक नहीं दिए। सबसे पहले तो ईडी यह बताएं कि ईडी के अधिकारी सही है या उनका मीडिया सेल । जब ईडी से मेरे वकील ने बात की तो ईडी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ भी नहीं मिला है और और कोई कार्यवाही नही हुई है। जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है। बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे मुमकिन है ईडी की ही मीडिया सेल अलग ही बात कर रही है।


scroll to top