प्रधान आरक्षक  महेन्द्र कुमार जाट, 11वीं वाहिनी, छसबल पुटपुरा, जांजगीर-चाम्पा के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी - Steel City Online News Portal

प्रधान आरक्षक  महेन्द्र कुमार जाट, 11वीं वाहिनी, छसबल पुटपुरा, जांजगीर-चाम्पा के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी

IMG-20240401-WA1215.jpg

जांजगीर-चांपा 2 अप्रैल 2024 :- प्रधान आरक्षक  महेन्द्र कुमार जाट, 11वीं वाहिनी, छसबल पुटपुरा, जांजगीर-चाम्पा के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी

31 मार्च को प्रधान आरक्षक  महेन्द्र कुमार जाट को  राजेश कुमार अग्रवाल , सेनानी, 11वीं वाहिनी, छसबल, पुटपुरा, जांजगीर-चाम्पा द्वारा शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

बटालियन मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में  राजेश कुमार अग्रवाल , सेनानी, 11वीं वाहिनी, छसबल, पुटपुरा, जांजगीर-चाम्पा,  मनोज राजपूत, सहायक सेनानी,  रामलाल जांगडे, कंपनी कमाण्डर,  प्यारे लाल सूर्यवंशी, सूबेदार-अ, अनुप सिंह, बटा०-सूबेदार,  मनोहर लाल, उनि-एमटी, श्रीमती सीता यादव, साथी प्रधान आरक्षक, आरक्षक के उपस्थिति में प्रधान आरक्षक श्री महेन्द्र कुमार जाट को सेवानिवृति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर सेनानी  राजेश कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्री महेन्द्र कुमार जाट भारतीय रोना से सेवानिवृत होकर वर्ष 2005 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए। इन्होंने अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव वाहिनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएं कायम कर साथी जवानों के साथ आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के सहपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत प्रधान आरक्षक  महेन्द्र कुमार जाट ने वाहिनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियो का कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।


scroll to top