स्वच्छता अपनाने और नशे से दूर रहने बंदियों को किया गया प्रेरित…. प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर केन्द्रीय जेल दुर्ग में हुआ आयोजन…..

IMG-20241221-WA1856.jpg

दुर्ग 21 दिसंबर 2024:- स्वच्छता अपनाने और नशे से दूर रहने बंदियों को किया गया प्रेरित  प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर केन्द्रीय जेल दुर्ग में हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय जेल दुर्ग में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सम्पन्न हुआ

महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर तथा कलेक्टर , जिला दुर्ग के निर्देशानुसार केन्द्रीय जेल दुर्ग में  09 दिसम्बर  से 20 दिसंबर के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों / गतिविधियों का आयोजन किया गया। 11 दिसंबर को जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक, मुख्य प्रहरियों एवं प्रहरियों एवं अन्य कर्मचारियों (महिला कर्मचारियों सहित)

द्वारा प्रातः केन्द्रीय जेल दुर्ग परिसर में सफाई अभियान हेतु श्रमदान किया गया तथा संगोष्ठी कार्यकम हेतु सभा भवन में जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा स्वच्छता के संबंध में स्वच्छ व स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में बंदियों को जानकारी दी गई। एवं महात्मा गांधी के स्वच्छता पर विचार व स्तंत्रता संग्राम के दिनों में हर एक भारतीयों को  स्वच्छता के लिए प्रेरित किया इस सम्बन्ध में बंदियो को अवगत कराया।

केंद्रीय जेल दुर्ग में दो सप्ताह तक लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें जेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा जेल के बंधुओ ने भी अपनी भागीदारी निभाई आदेश सोनी  द्वारा नशा मुक्ति अभियान व नशे के कारण अपराध के सम्बन्ध में विचार व जीवन जीने के कला, मोटिवेशन स्पीच दी उन्होने बताया जो “प्राप्त है वह पर्याप्त है, जो शेष है वही विशेष है।600 पुरूष बंदी व समस्त महिला बंदिनी

ब्रम्हकुमारी संस्था के द्वारा संदेश आध्यात्म की कार्यशाला 200 बंदी 18.12.2024 को गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती के०जे० दुर्ग में धूमधाम से मनाया गया तथा गुरु घासीदास बाबा जी के विचार व नशा मुक्ति के संबंध में बताया गया। इस कार्यक्रम में500 बंदी उपस्थित थे

केंद्रीय जेल दुर्ग में लगातार दो दिनों तक दुर्ग स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने महिलाओं पुरुष कवियों को अलग-अलग समय में आध्यात्मिक प्रवचन से संबोधित करते हुए जीवन के विस्तार पर प्रकाश डाला। सभी कार्यक्रमों में जेल अधीक्षक के अलावा जिला रहमान ने कर्मचारियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।


scroll to top