शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु दुर्ग छत्तीसगढ़ की प्रोफेसर रेशमा लाकेश को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया

दुर्ग 22 जुलाई 2025:- शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्गं की प्रोफेसर रेशमा लाकेश को शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिये भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान अखिल भारतीय कबीर मठ द्वारा कबीर कोहिनूर सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अखिल भारतीय कवीर मठ की ओर से विगत दिनों नागौर जिले के बड़ी खाटू में आयोजित कबीर कीर्ति स्तम्भ शिलान्याय व कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में दिया गया।

अखिल भारतीय कबीर मठ, सतगुरू कबीर आश्रम सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीठाधीश्वर भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास महाराज के सानिध्य में 628वें सतगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया जिसमें देश भर के चुनिंदा पत्रकार, साहित्यकार, चिकित्सक, शिक्षक व समाजसेविकाओं को कबीर कोहिनूर सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि स्वामी स्वरूपानन्द महाराज, विवेक मुनि महाराज, महंत डॉ. रूपचंददास महाराज, आरोग्य भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोधपुर प्रान्त, बौद्ध थर्म गुरू भते प्रज्ञासागर उपाध्यक्ष भारतीय बौद्ध समिति उत्तरप्रदेश, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यानारयण जाटिया ने सम्मानित किया।

प्रोफेसर रेशमा की 12 पुस्तके, 10 पेटेन्ट एवं 175 से अधिक शोध आलेख, पुस्तक अध्याय राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें अनेक अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके है, वर्तमान में वे अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में समीक्षक एवं राष्ट्रीय स्तर के जर्नल में सम्पादक मण्डल की सदस्य है साथ ही उनके निर्देशन में अनेक सम-सामयिक विषयों पर शोध कार्य सम्पन्न हो रहे है।
उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अमिता सहगल तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




