18 से 27 जनवरी तक सेक्टर 01 सड़क 11 के मैदान में सार्वजनिक जनमानस कल्याणर्थ हेतु गुप्त नवरात्रि पर्व पर पंच कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ एवं सत्संग भागवत कथा का आयोजन….
कथावाचक होंगे आचार्य पंडित विवेकानंद जी महाराज

भिलाई नगर 16 जनवरी 2026:- सार्वजनिक जनमानस कल्याणार्थ हेतु गुप्त नवरात्रि पर्व पर पंच कुण्डीय महालक्ष्मी यज्ञ एवं सतसंग भागवत कथा का आयोजन रविवार, 18 जनवरी से मंगलवार, 27 जनवरी 2026 तक सनातन धर्म एकता संघ, भिलाई एवं श्री श्यामाचरण भारत संघ के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर 1 के समीप सड़क 11 में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि :डॉ. अमित मोदी, राजनांदगांव, संतोष पिल्ले जी, बिल्डर्स,डॉ. पवन तिवारी, श्री आस्था हॉस्पिटल, उतई,डॉ. वैद्यनाथ रत्नाकर मिश्रा, घुघुवा,शकुन्तला साहू पार्षद, वार्ड 53 सेक्टर-1, धीरेन्द्र मिश्रा (संयोजक)

इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में निरंजन अग्रवाल सेक्टर 01, प्रमोद गुप्ता सेक्टर 9,मुरगेश सोनी शारदा पारा दुर्गा मंदिर, सोमनाथ मिश्रा चंद्र नगर संजय प्रधान सृष्टि अग्निहोत्री एवं अनिल चौबे सेक्टर 1 प्रमुख रूप से शामिल हैं
कथावाचक आचार्य पंडित विवेकानंद जी महाराज ने बताया कि रविवार 18 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से कलश यात्रा सोमवार 19 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे मंडप प्रवेश मंडप पूजन प्रातः 10:00 बजे अग्नि मंथन प्रातः 11:00 बजे हवन आहुति एवं दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक भंडारा,
आचार्य पंडित विवेकानंद जी महाराज के अनुसार मंगलवार 27 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे कन्या पूजन शाम 4:00 बजे हवन पूर्णिमा होती एवं शाम 4:00 बजे से महा भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न होगा प्रतिदिन भागवत महापुराण कथा दोपहर 3:00 बजे से हरि कृपा तक एवं महाआरती प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे संपन्न होगा।

आचार्य पंडित विवेकानंद जी महाराज के अनुसार जिन भक्तों को यजमान बनकर हवन करना है वे कृपया मोबाइल नंबर 62643 -23432, एवं 94790-08866 पर संपर्क कर सकते हैं।
आचार्य पंडित विवेकानंद जी महाराज कथा वाचक के अनुसार सार्वजनिक जनमानस कल्याण हेतु गुप्त नवरात्रि पर्व पर पंच कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ एवं सत्संग भागवत कथा में विशेष सहयोगी एडवोकेट अशोक शर्मा सेक्टर 1 भिलाई होंगे।




