क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न

IMG_20250622_233452.jpg

क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन

भिलाई नगर 22 जून 2025 :- क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर (पंजीयन नंबर 9687) के 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 17 सदस्यीय कार्यकारिणी 25 जून बुधवार को करेगी


चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह , बद्री सिंह अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षत्रिय कल्याण सभा के 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव विगत दिवस संपन्न हो गया है चुनाव अधिकारी के अनुसार बुधवार 25 जून को संध्या 6:00 बजे से कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीयों का चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी


scroll to top