रायपुर, 01 मई 2025:- इंडिगो की पुणे रायपुर फ्लाइट रात 10:15 बजे तक उड़ान नहीं भरी है। विमान पुणे में ही एप्रन पर ग्राउंडेड है विमान के सभी पैसेंजर और बच्चे वृद्ध यात्री परेशान हैं। सभी एयरपोर्ट के लाउंज में बिठाए रखे हैं। यह उड़ान शाम 5 बजे पुणे से टेक आफ कर 7 बजे रायपुर आती है।
लेकिन रात्रि 10:15 बजे तक पुणे से अब तक उड़ा नहीं भरी है। परेशान हाल यात्रियों को कई घंटे कुछ देर पहले बताया गया कि रात 11 बजे टेक आफ होगा । इसी समय उड़ने पर रायपुर आधी रात बाद पहुंचेगी। रायपुर में मौसम खराब होने की वजह से एक और उड़ान प्रभावित हुई।

लेकिन पुणे से टेक आफ न करने के पीछे के कारण को लेकर इंडिगो प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा । पुणे में फंसे यात्रियों के परिजन रायपुर में परेशान हो रहे। उन्हे न इंडिगो रायपुर न एयरपोर्ट प्रबंधन से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।



