दुर्ग/रायपुर 22 अक्टूबर 2025:- एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) रायपुर टीम पर गंभीर आरोप लगा है। चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने उनकी कार से दो लाख रुपये चोरी कर लिए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। घटना के समय कर में 10 लाख रुपया था कारोबारी ने सीसीटीवी फुटेज के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को शिकायत की थी शिकायत के उपरांत मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को भेज दी गई। घटना विद्युत नगर दुर्ग की बताई जाती है।

राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। धमतरी के एक कारोबारी ने दावा किया है कि चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने उसकी कार से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत दुर्ग एसएसपी से की, जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने पूरा प्रतिवेदन रायपुर एसएसपी को भेज दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए रायपुर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरी जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह के अनुसार अन्य चार कांस्टेबलों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

मिली जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर की रात रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। टीम उस कार का पीछा करते हुए कुम्हारी मार्ग से दुर्ग तक पहुंची, मगर संदिग्ध वाहन उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। कार की तलाश में पुलिसकर्मी पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर पहुंचे, जहां कारोबारी मयंक गोस्वामी का घर है।
मयंक गोस्वामी ने 19 अक्टूबर को दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत में बताया कि वे धमतरी में बुलेट शोरूम चलाते हैं और घटना वाली रात जब वे घर पहुंचे, तभी क्राइम ब्रांच की टीम पीछे-पीछे उनके घर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना कोई जानकारी दिए उन्हें कार से उतारकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम में आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित समेत पांच जवान मौजूद थे।
कारोबारी ने आरोप लगाया कि तलाशी के दौरान उनकी कार में रखे ₹2 लाख नकद चोरी हो गए, उसे समय कार में 10 लख रुपएथे घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने दुर्ग पुलिस को सौंपा है, जिसमें कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की हरकतें कैद हैं।
पीड़ित की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने रिपोर्ट रायपुर एसएसपी को भेज दी, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच (सस्पेंड) कर दिया है। घटना के उजागर होते ही रायपुर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

