रायपुर पुलिस कमिश्नर का नया कार्यालय C-3 सिविल लाइंस में
रायपुर, 5 मार्च 2026:- पुलिस कमिश्नर रायपुर का नया कार्यालय सिविल लाइन्स स्थित सी 3 भवन में आज से काम करने लगा है। कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने उद्घाटन किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कामले भी इसी नए कार्यालय से अपना काम करेंगे। नया कार्यालय पुलिस कंट्रोल रूम से चंद कदमों की दूरी पर भी है।

यह दफ्तर अब तक जीई रोड स्थित पुराना जिला पंचायत भवन, (संभागायुक्त कार्यालय) में संचालित हो रहा था। रायपुर में कमिश्नर सिस्टम 23 जनवरी से लागू किया गया है।
नया आफिस, गृह मंत्री का आवास हुआ करता था। मंत्री विजय शर्मा के नवा रायपुर आवास चले गए हैं।
उद्घाटन के दौरान एसीपी अमित तुकाराम कामले, सभी डीसीपी मयंक गुर्जर, उमेश गुप्ता संदीप पटेल, स्मृतिक राजनाला, विकास कुमार एवं अन्य अधिकारी तथा समस्त कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे ।


