राजनांदगांव पुलिस ने छेरछेरा त्यौहार मे शांति भंग करने वाले बदमाशो के विरूद्ध की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही.

राजनांदगांव 04 जनवरी 2026:- पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में छेरछेरा त्यौहार मे क्षेत्र शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत चौकी चिखली मे आम जनता की शिकायतो के आधार पर अलग अलग टीम गठित कर बदमाशो पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाने हेतु पेट्रोलिंग कार्यवाही किया गया।

अभियान के तहत् अनावेदकगण द्वारा मेरे खिलाफ पुलिस मे शिकायत करते हो कहकर वाद विवाद कर शांति भंग करने की अंदेशा पर अव्यवस्था फैलाने बदमाश सुरज राम मंडावी पिता श्यामराव मंडावी 28 साल साकिन शंकरपुर वार्ड नं. 10 ओपी चिखली राजनांदगांव, कुनाल यादव पिता संतोष यादव 19 साल साकिन शांतिनगर वार्ड नं. 12 ओपी चिखली राजनांदगांव, भूपेन्द्र साहू पिता भागचंद साहू 26 साल साकिन लखोली वार्ड नं. 35 थाना कोतवाली राजनांदगांव को गिरफ्तार कर पृथक-पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।

क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।





