राजनांदगांव प्रेस क्लब चुनाव, सचिन अग्रहरि तीसरी बार अध्यक्ष बने… अनिल त्रिपाठी सचिव बसंत शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित
राजनंदगांव 15 मार्च 2026:- संस्कारधानी राजनांदगांव में प्रेस क्लब का चुनाव में लगातार तीसरी बार सचिन अग्रहरि ने अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर अध्यक्ष चुने गए हैं, सचिव पद के पंचकोंणी संघर्ष में अनिल त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष के त्रिकोणी संघर्ष में बसंत शर्मा विजयी हुए तीन पदों के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे 158 मतदाताओं में से 148 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

प्रेस क्लब राजनांदगांव के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा गया। मतगणना की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे शुरु हुई, जिसके बाद अध्यक्ष पद पर सचिन अग्रहरि ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

प्रेस क्लब चुनाव में कुल 158 मतदाताओं में से 148 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सचिन अग्रहरि को 107 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमलेश स्वर्णकार को 41 मत प्राप्त हुए।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बसंत शर्मा ने 85 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले में प्रमोद शेंडे को 31 और रवि सिंह ठाकुर को 32 मत मिले।

सचिव पद पर हुए चुनाव में अनिल त्रिपाठी ने 74 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वियों में विक्रम बाजपेई को 50, सुरेंद्र गुप्ता को 12, मनोज राठौर को 6 तथा योगेश शर्मा को 6 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रेस क्लब परिसर में समर्थकों और पत्रकारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी उम्मीदवारों को साथियों ने बधाई दी और प्रेस क्लब के विकास तथा पत्रकार हित में कार्य करने की उम्मीद जताई।

राजनांदगांव प्रेस क्लब चुनाव सचिन अग्रहरि तीसरी बार अध्यक्ष बने
अनिल त्रिपाठी सचिव बसंत शर्मा कोषाध्यक्ष बने
छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता का एक ऐसा केंद्र…
जहां का प्रेस क्लब पूरे प्रदेश में एक मॉडल प्रेस क्लब के रूप में जाना जाता है।
और आज इसी प्रेस क्लब में लोकतंत्र का एक और महत्वपूर्ण अध्याय लिखा गया…
जब प्रेस क्लब राजनांदगांव के चुनाव के नतीजे घोषित हुए और पत्रकारों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
प्रेस क्लब के इस चुनाव में कुल 158 मतदाता थे…
जिनमें से 148 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह से ही प्रेस क्लब परिसर में मतदान को लेकर हलचल शुरू हो गई थी।
पत्रकारों की लंबी कतारें…
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का उत्साह…
और अपने प्रतिनिधि चुनने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था।
मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई…
और इसके बाद सभी की निगाहें टिक गईं
शाम 5 बजे शुरू होने वाली मतगणना पर।
जैसे ही मतगणना शुरू हुई…
प्रेस क्लब परिसर में माहौल और भी रोमांचक हो गया।
उम्मीदवारों के समर्थक…
वरिष्ठ पत्रकार…
और प्रेस क्लब के सदस्य…
सबकी नजरें उस नतीजे पर टिकी थीं
जो आने वाले समय में प्रेस क्लब की दिशा तय करने वाला था।
और आखिरकार वह क्षण भी आ गया
जिसका सभी को इंतजार था।
अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित हुए…
और एक बार फिर
सचिन अग्रहरि ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए
लगातार तीसरी बार प्रेस क्लब राजनांदगांव के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।
सचिन अग्रहरि को इस चुनाव में 107 वोट प्राप्त हुए…
जबकि उनके प्रतिद्वंदी कमलेश स्वर्णकार को 41 मत मिले।
यह जीत सिर्फ एक जीत नहीं थी…
बल्कि यह उस विश्वास की जीत थी
जो पत्रकार बिरादरी ने सचिन अग्रहरि के नेतृत्व पर जताया।
इधर सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में
अनिल त्रिपाठी ने 74 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में
बसंत शर्मा ने 85 मत प्राप्त कर शानदार विजय हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही
प्रेस क्लब परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूलमालाओं से लाद दिया…
चारों ओर बधाइयों का दौर शुरू हो गया…
और जमकर आतिशबाजी भी की गई।
जीत का यह जश्न यहीं नहीं रुका…
विजयी उम्मीदवारों ने
शीटला मंदिर पहुंचकर माता के चरणों में पूजा-अर्चना की
और अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया।
वहीं जब सचिन अग्रहरि अपने घर पहुंचे
तो वहां का दृश्य बेहद भावुक और गर्व से भरा हुआ था।
उनकी माता जी ने
आरती उतारकर अपने बेटे का स्वागत किया
और जीत की खुशियों में पूरा परिवार शामिल हो गया।
इस चुनाव की एक खास बात यह भी रही कि
प्रेस क्लब राजनांदगांव की पत्रकार बिरादरी में अभूतपूर्व एकता देखने को मिली।
वरिष्ठ पत्रकारों और घनिष्ठ साथियों का पूरा समर्थन
सचिन अग्रहरि के साथ दिखाई दिया…
और इसी एकजुटता के चलते उन्होंने
एकतरफा और ऐतिहासिक जीत हासिल की।
अगर आज प्रेस क्लब राजनांदगांव को
पूरे छत्तीसगढ़ में एक मॉडल प्रेस क्लब के रूप में देखा जाता है
तो उसके पीछे कई महत्वपूर्ण पहल और फैसले भी रहे हैं।
सचिन अग्रहरि के नेतृत्व में
पत्रकारों के लिए सर्वसुविधायुक्त पत्रकार कॉलोनी का निर्माण किया गया…
साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए
10 लाख रुपये का बीमा जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
पत्रकारों के हित में किए गए ऐसे कई फैसलों ने
प्रेस क्लब राजनांदगांव को
एक मजबूत और संगठित संस्था के रूप में स्थापित किया है।
यही वजह है कि
लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर
सिर्फ प्रेस क्लब ही नहीं
बल्कि पूरे राजनांदगांव शहर में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
विभिन्न राजनीतिक दलों…
सामाजिक संगठनों…
और शहर के गणमान्य लोगों ने भी
सचिन अग्रहरि को उनकी इस शानदार जीत पर बधाई दी है।
लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनकर
सचिन अग्रहरि ने यह साबित कर दिया है कि
अगर नेतृत्व मजबूत हो…
काम ईमानदारी से किया जाए…
और सबको साथ लेकर चला जाए…
तो भरोसा भी मिलता है
और जीत भी ऐतिहासिक बन जाती है।

