अमृतपाल के समर्थन में राजधानी में निकाली रैली…. सिक्ख समाज के चार गिरफ्तार

IMG_20230323_190831.jpg

रायपुर 23 मार्च 2023 राजधानी में शासन की अनुमति के बिना अमृतपाल के समर्थन में रैली निकालने के आरोप में सिख समाज के चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा मैं सदन में बताया कि इस मामले में जो भी कोई भेजो कोई व्यक्ति भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी उसी तारतम में सिविल लाइन पुलिस ने आज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रैली में शामिल आयोजकों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने बताया कि 22 मार्च को थाना सिविल लाईन क्षेत्र में सिख समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली गई थी। रायपुर पुलिस द्वारा उक्त तथ्य को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों एवं इस संबंध में रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये विडियों बाईट का अवलोकन करने पर तथ्य सही पाया गया।

दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी। उक्त कृत्य से लोक शांतिभंग होने की संभावना के मद्देनज़र और वीडियो इत्यादि से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 180/23 धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01. दिलेर सिंह रंधावा पिता अवतार सिंह 46 साल निवासी गुरूद्वारे के पीछे श्यामनगर तेलीबांधा रायपुर।

02. मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू पिता बलबीर सिंह 40 साल निवासी गुरूद्वारा के पास हीरापुर कबीरनगर रायपुर।

03. हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा पिता महेन्दर सिंह 44 साल निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।

04. हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू पिता अवतार सिंह 42 साल निवासी निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।


scroll to top