रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया…
बिलासपुर 23 जनवरी 2026:- बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राम गोपाल गर्ग ने आज संध्या दुर्ग से बिलासपुर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह एवं बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद थे पदभार ग्रहण करने के उपरांत रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नेछत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर आईपीएस अधिकारियों की तबादला किया गया,जिसमें बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी रामगोपाल गर्ग आईपीएस को सौंपी गई है ।

आज 23/1/2026 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के पद पर श्री रामगोपाल गर्ग आईपीएस के द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग 2007 बैच के अधिकारी है।जिन्होंने रायगढ़ राजनांदगाँव सरगुजा दुर्ग जिला और रेंज मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यभार सँभाल चुके है ।

आज बिलासपुर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप रामगोपाल गर्ग का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिला के सभी राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट किये।



पदभार ग्रहण करने के बाद आईजी गर्ग ने बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक की और कानून-व्यवस्था, नियंत्रण, साइबर अपराध और जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देने के संकेत दिए।

