राम गोपाल गर्ग,  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेज, द्वारा रक्षित आरक्षी केन्द्र, दुर्ग का किया गया वार्षिक निरीक्षण…..

IMG-20250321-WA1127.jpg

राम गोपाल गर्ग, (भापुसे). पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेज, दुर्ग
द्वारा रक्षित आरक्षी केन्द्र, दुर्ग का किया गया वार्षिक निरीक्षण

दुर्ग 21 मार्च 2025:- राम गोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज,द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण परेड के दौरान उत्तम वेषभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा प्रशासनिक भवन में विभिन्न शाखा क्रमशः गणवेश शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा, पुलिस साख सहकारी समिति बैंक, वाहन शाखा, महिला कल्याण केन्द्र, यात्रा भत्ता शाखा, वाहन शाखा, कैश शाखा, रोजनामचा शाखा का निरीक्षण कर सभी प्रभारी अधिकारी/कर्मचारियों से उनके कार्यो की जानकारी प्राप्त की जाकर समीक्षा किया गया

तथा पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा कहा गया कि दुर्ग जिला पुलिस का राज्य में महत्वपूर्ण स्थान है, राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग जिला दूसरे स्थान पर आता है, दुर्ग जिला पुलिस मुस्तैद एवं चुस्ती सेे काम करती है। लोक सभा चुनाव/नगर पालिका निगम/पंचायत चुनाव निर्विघ्न रूप से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस मुख्यालय, रायपुर द्वारा निर्देष जारी कर राज्य के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वहन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना प्रभारी/अधिनस्थ स्टाफ को नार्मल पुलिसिंग करते हुए गश्त, पेट्रोलिंग सभी निर्धारित वेश-भूषा ही धारण करें एवं वर्दी पहनने से आत्मसम्मान में वृद्वि होती है,

जनता में अच्छी वेषभूषा धारण करने से पुलिस की छबि अच्छी बनती है। आप ड्यूटी में व्यस्तता के बावजूद अच्छी वेषभूषा धारण करें। आम जनता के साथ सद्व्यवहार करें। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जावेगा। थाने में यदि कोई व्यक्ति रिपोर्ट लिखवाने आता है तो उससे अच्छा व्यवहार किया जावे एवं आगन्तुक व्यक्ति को गाईड करें एवं इस सबंध में थाना प्रभारी को बताये। थाना प्रभारी थाने में जाये तो प्रथमतः डीओ/एनओ अधिकारी/मुंशी/मददगार से जानकारी प्राप्त करें कि उनकी अनुपस्थिति में कोई आया तो नहीं था, उसके अधार पर कार्यवाही करें। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा वार्षिक निरीक्षण परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की गुजारिश भी सुनी गई एवं तत्कालिक तौर पर उनका निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निरीक्षण के दौरान जितेन्द्र शुक्ला,, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं  अभिषेक झा, अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सुखनंदन राठौर, अति.पुलिस अधीक्षक (शहर), चिराग जैन,. नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग,  राहुल बसंल,, सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर,  हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी,  अनुप लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग,  हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस कार्यालय) जिला दुर्ग,  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, जिला-दुर्ग एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


scroll to top