ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में शुरू हुई राम रसोई….. महज 20 रुपए में मिलेगा स्वादिष्ट भोजन….. ट्रांसपोर्टर्स व श्रमिकों को मिलेगा फायदा….

IMG-20251015-WA0861.jpg

ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में शुरू हुई राम रसोई
00 महज 20 रुपए में मिलेगा स्वादिष्ट भोजन
00 ट्रांसपोर्टर्स व श्रमिकों को मिलेगा फायदा


भिलाई नगर 15 अक्टूबर 2025:- ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में राम रसोई के रूप में एक सराहनीय सामाजिक पहल की शुरुआत हुई है। इस रसोई का उद्देश्य क्षेत्र में कार्यरत ट्रांसपोर्टरों और श्रमिकों को मात्र 20 रुपए में शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है। यह पुनीत कार्य छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ है।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा गुरु जी उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में ट्रांसपोर्ट यूनियन के संरक्षक इंद्रजीत सिंह छोटू, राम रसोई के संस्थापक चतुर्भुज राठी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अजय भसीन तथा चेम्बर भिलाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में प्रतिदिन हजारों ड्राइवर, हेल्पर और श्रमिक आते हैं। राम रसोई में महज 20 रुपए में भरपेट भोजन मिलने से उन्हें फायदा मिलेगा।

इस अवसर पर प्रभुनाथ बैठा प्रदेश अध्यक्ष, जसवंत सिंह सैनी कार्यकारी अध्यक्ष, मलकीत सिंह लल्लू, अनिल चौधरी, जोगा राव, निर्मल सिंह निम्मे , पंकज सेठी अध्यक्ष, चेम्बर ट्रांसपोर्ट विंग, हरेंद्र यादव महासचिव, सुखचैन सिंह सुखा, दुर्गा पटेल, गोपी अरोरा, रणजीत सिंह वालिया, श्रवण कुमार विश्नोई, सुरजीत सिंह सैनी, सीता सिंह, बलजिंदर सिंह, सतीश अग्रवाल, अजीत जैन, जगतराम बावन कुर्रे,

पंकज सिंह, गणेश शंकर मिश्रा, इंद्रजीत सिंह सैनी, शंभू नाथ बैठा, धनंजय पांडेय, संजय शर्मा, विनोद सिंह, परमजीत सिंह लाडी, हरनेक सिंह सैनी, अरुण कुमार बैठा, गुरप्रीत सिंह ढींगरा, रविन्द्र भारती, निरंजन हजारी, अर्जुन सिंह, नंदलाल शर्मा, कामाख्या सिंह, सन सिंह एवं अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट नगर के कर्मचारी मौजूद थे।


scroll to top