श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन.... - Steel City Online News Portal

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन….

IMG_20221119_184323.jpg

भिलाई नगर 19 नवंबर 2022 :! श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका विषय मतदान था। जिसके निर्णायकगण श्रीमती कविता कुशवाहा एवं श्रीमती पूनम यादव थे। इस प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

प्रथम पुरस्कार प्रतिभा बारल बि ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय पुरस्कार शिवानी आगङे बीएससी द्वितीय वर्ष ,तृतीय पुरस्कार मुस्कान साहू ,बीसीए तृतीय एवं तथा सांत्वना पुरस्कार वेदिता यादव ,अंजली गिरि एवं कृष्ण प्रताप सिंह को दिया गया।


महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर जे दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि इस तरह से विद्यार्थियों को मतदान के बारे में सूचना प्राप्त होना है और उसके बारे में जागरूक होना चाहिए और अपने वोट का सही उपयोग करना चाहिए एवं उसके माध्यम से लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉक्टर अर्चना झा ने कहा कि अपना वोट बहुमूल्य है। अपने वोट का सहयोग उपयोग करना चाहिए उन्होंने रंगोली प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। स्विप कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ आशीष नाथ सिंह एवं उनके सहयोगी श्रीमती उज्जवला भोंसले का योगदान रहा।


scroll to top