दीपावली की रात घर के सामने फटाका फोड़ना से मना करना बुजुर्ग को भारी पड़ा... दो युवकों ने कटर से वार कर बुजुर्ग को मार डाला... आरोपी गिरफ्तार गए जेल - Steel City Online News Portal

दीपावली की रात घर के सामने फटाका फोड़ना से मना करना बुजुर्ग को भारी पड़ा… दो युवकों ने कटर से वार कर बुजुर्ग को मार डाला… आरोपी गिरफ्तार गए जेल

IMG_20251021_132947-1.jpg

दीपावली की रात घर के सामने फटाका फोड़ना से मना करना बुजुर्ग को भारी पड़ा… दो युवकों ने कटर से वार कर बुजुर्ग को मार डाला… आरोपी गिरफ्तार गए जेल

भिलाई नगर 21 अक्टूबर 2025:- फटाका फोड़ना से मना करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ा दो युवकों ने  दिवाली की रात एक बुजुर्ग को कटर से मार कर मौत की नींद सुला दिया घटना छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के बैरागी मोहल्ला पावर हाउस क्षेत्र में मोहल्ले के 2 युवक फटाका फोड़ रहे थे, तभी सामने वाले घर की महिला ने उनके घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया तो झगड़ा हो गया। युवकों ने महिला से गाली गलौज की। बीच बचाव करने आए ससुर ने फटाका फोड़ने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर घर में घुसकर कटर से वारकर बुजुर्ग को मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।

घटना  दीपावली की रात करीब साढ़े 10 बजे की है। आरोपियों में एक युवक ने कटर से वार किया जबकि दूसरा युवक बुजुर्ग का हाथ पकड़कर रखा था ताकि वह बच ना सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया ।

प्रार्थी बेटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गणेश बैरागी अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी मोहल्ले के ही संजय और शुभम नाम के युवक उनके घर के बाहर मेरी भाभी सोनू बैरागी से फटाका फोड़ने को लेकर झगड़ा करने लगे।

बताया गया कि दोनों युवकों ने सोनू को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे कटर से दौड़ाया। घबराई भाभी सोनू बैरागी किसी तरह घर के अंदर भाग गई, लेकिन दोनों आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए।

घर में मौजूद गणेश बैरागी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गणेश बैरागी को जान से मारने की धमकी दी।अचानक संजय ने अपने हाथ में रखे कटर से गणेश बैरागी के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जबकि शुभम ने उनका हाथ पकड़ रखा था ताकि वे बच न सकें। वार गंभीर होने के कारण गणेश बैरागी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।


scroll to top