थाना लालपुर क्षेत्रांतर्गत जमीन संबंधी विवाद को ग्राम बांधा मे हुये हत्या के फरार आरोपी को बिलासपुर से पकड़ने मे मिली सफलता.... - Steel City Online News Portal

थाना लालपुर क्षेत्रांतर्गत जमीन संबंधी विवाद को ग्राम बांधा मे हुये हत्या के फरार आरोपी को बिलासपुर से पकड़ने मे मिली सफलता….

IMG-20260222-WA1705.jpg

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल  के निर्देशन मे थाना लालपुर क्षेत्रांतर्गत जमीन संबंधी विवाद को लेकर ग्राम बांधा मे हुये हत्या के फरार आरोपी को बिलासपुर से पकड़ने मे मिली सफलता

➡️ ग्राम बांधा मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के फरार आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर को गिरफ्तार कर किया गया जेल दाखिल, पुर्व मे 06 आरोपी व 01 विधि से संघर्षरत गिरफ्तार

➡️ थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1),109(1),191(1), 191(2),191(3) बीएनएस के तहत आरोपीें के विरूद्ध किया गया कार्यवाही।
–ःःः–

लालपुर/मुंगेली 22 फरवरी 2026:- – थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बांधा मे  09.01.2026 के सुबह ग्राम बांधा मे प्रार्थी सुखदेव कश्यप पिता रामकुमार कश्यप उम्र 36 वर्ष सा. बांधा थाना लालपुर जिला मुंगेली  के पिताजी रामकुमार कश्यप(मृतक) को जमीन विवाद के कारण ग्राम बांधा निवासी आरोपी 01.अयोध्या प्रसाद कुर्मी 02.अन्नू कुर्मी 03.रामफल कुर्मी 04.कुंजबिहारी कश्यप 05.संतोष कश्यप 06.नंद कुमार कश्यप 07.धनराज कश्यप 08.राजू कश्यप 09.डोमन निषाद 10.राधेश्याम कश्यप 11.सुरेश कश्यप व अपचारी बालक सभी लोग एक राय होकर गाली गलौच करते हुए आक्रोशित होकर हत्या करने की नियत से रामकुमार कश्यप को लाठी डण्डा से एवं तब्बल के बेठ से मारपीट करते हुये प्राण घातक हमला करके हत्या कर दिये उसके बाद सभी लोग ट्रेक्टर में बैठ कर रामकुमार कश्यप के लाश के उपर ट्रेक्टर ट्राली के पिछले पहिये को चढाते हुए बस्ती तरफ जाकर गांव मे भी लक्ष्मीनारायण कश्यप (प्रार्थी के चचेरा भाई) को भी उक्त लोगों के द्वारा एक राय होकर हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा एवं तब्बल से प्राण घातक हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये थे।


मर्ग/अपराध कायमी – रिपोर्ट पर थाना लालपुर मे मर्ग कायम कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर आरोपियों के द्वारा जमीन विवाद पर से रामकुमार कश्यप पिता स्व.सीताराम उम्र 62 वर्ष निवासी बांधा थाना लालपुर जिला मुंगेली छ.ग. (मृतक) को एक राय होकर प्राणघातक हमला, मारपीट कर हत्या करने व लक्ष्मीनारायण कश्यप को हत्या करने की नियत से मारपीट करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1),109(1), 191(1),191(2),191(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी 1.रामफल कश्यप पिता परदेशी  35 वर्ष,.धनराज कश्यप पिता रामावतार  21 वर्ष .राजु कश्यप पिता अशोक  23 वर्ष.डोमन निषाद पिता सुखउ  38 वर्ष .नंदकुमार कश्यप पिता स्व.सुखे राम 56 वर्ष .सुरेश चन्द्राकर पिता छैल 27 वर्ष सभी निवासी बांधा जिला मुंगेली छ.ग. को  11.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि भरकर न्यायालय आदेश पर बाल सम्प्रेषण गृह दाखिल किया गया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल  ने प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व मे सायबर सेल एवं लालपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियो की लगातार पतासाजी की जा रही थी।


पतासाजी के दौरान  22.02.2026 को तकनीकी एवं मुखबीर सूचना पर फरार आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर को बिलासपुर एकतानगर मे छुपकर रहना पाये जाने से पुलिस टीम द्वारा अन्नु कुमार चन्द्राकर को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को मृतक रामकुमार कश्यप के ऊपर ट्रैक्टर को चढ़ाकर हत्या करना स्वीकार करने पर समक्ष गवाहान उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर पिता अयोध्या 23 वर्ष निवासी बांधा थाना लालपुर,  – मुंगेली छ.ग. को  22.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।


उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी. सुन्दरलाल गोरले थाना प्रभारी लालपुर व थाना लालपुर एवं सायबर सेल स्टाफ की अहम भुमिका रही


scroll to top