शराब कोचिया महिला को पैसा लेकर छोड़ना चौकी प्रभारी ASI को महंगा पड़ा…. पुलिस कप्तान अंकिता शर्मा ने चौकी  प्रभारी सहित प्रधान आरक्षक, एवं आरक्षक को किया निलंबित….

IMG-20240904-WA1218.jpg

सक्ती 23  मई 2025:-  सक्ती जिला में अवैध शराब के विक्रेता महिला से पैसे लेकर उसे छोड़ना चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने चौकी प्रभारी एएसआई हीरा राम सांवरा एक प्रधान आरक्षक सहित एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी अंकिता शर्मा के इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पुलिस कप्तान अंकिता शर्मा ने चौकी अडभार में पदस्थ चौकी प्रभारी सउनि हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक 17 पुष्पेन्द्र कंवर, एवं आरक्षक 116 दीपक साहू द्वारा  20.05.2025 को चौकी क्षेत्र से अवैध रूप से शराब विक्रेता संदेही महिला को पकडकर चौकी लाया गया था

, संदेही से पैसा लेकर छोडने की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया सउनि हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक 17 पुष्पेन्द्र कंवर एवं आरक्षक 116 दीपक साहू का यह कृत्य विभागीय गरिमा के प्रतिकुल आचरण प्रदर्शित करना एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाये जाने व अनुशासनिक कार्यवाही अपेक्षित होने से आज 22.05.2025 के अपरान्ह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती सम्बद्ध किया जाता है।

निलंबन अवधि में उपरोक्त कर्मचारियो को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


scroll to top