वरिष्ठ आरक्षकों की अनुसंधान संबंधी प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का समापन….उत्कृष्ट वरिष्ठ आरक्षकों को आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया पुरस्कृत
भिलाई नगर 21 जून 2025:- आज 21 जून को वरिष्ठ आरक्षकों के अनुसंधान संबंधी प्रक्षिक्षण का समापन समारोह आयोजित था जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग, रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल उपस्थित थे। 16 से 20 जून को जिला दुर्ग में पदस्थ वरिष्ठ आरक्षकों की अनुसंधान संबंधी प्रशिक्षण सह-कार्यशला का 5 दिवसीय आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-6 मिलाई नगर में आयोजित किया गया है,

जिसमें व्यख्याता अजीत यादव सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक एवं राकेश जोशी सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम सूचना पत्र लेख करने से लेकर माननीय न्यायालय में चालान पेश करने तक के मुख्य उद्येश्य की बारीकियों को समझाते हुए छोटे-छोटे प्रकरणों को बी. एन.एस की धारा में कार्यवाही किये जाने हेतु तथा मारपीट के प्रकरण, साधारण चोट, गंभीर चोट एवं प्राण घातक चोट की प्रारंभिक जानकारी , प्रकार सूचना की प्राप्ति तथा प्रथम सूचना पत्र लिखने का प्रशिक्षण तथा सड़क दुर्घटना के प्रकरण, घायल का मृत्यु के प्रकरण के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया



एवं 21.06.2025 को प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाकर प्रशिक्षण में प्रथम स्थान-आरक्षक कमांक 971 उत्तम कुमार देशमुख, थाना रानीतराई, द्वितीय स्थान आरक्षक कमांक 1677 बी. लक्ष्मण राव , चौकी अंजोरा, एवं तृतीय स्थान-आरक्षक कमांक 1612 श्याम सिंह राजपूत, चौकी-जेवरासिरर्सा प्राप्त करने वाले प्रक्षिक्षणार्थियों को पुलिस *महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग, श्री रामगोपाल गर्ग, भापुसे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल भा.पु.से. द्वारा पुरूस्कृत किया गया एवं अजीत यादव सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक एवं श्री राकेश जोशी सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग को मोमेंटो भेंट किया गया।



आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठ आरक्षकों द्वारा सीखे हुए कार्यों को जिम्मेदारी से निर्वहन करना है तथा उत्साह से कार्य करना बताए। एसएसपी श्री विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वरिष्ठ आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा की पूरी ऊर्जा और उत्साह से कार्य करें, अगले सप्ताह पुनः बुलवाकर उनके कार्यों का आकलन किया जायेगा।


इस दौरान सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, श्री नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे ।


