सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक कमलभान सिंह कलचुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन…. गृह ग्राम रीवा में किया गया अंतिम संस्कार… छत्तीसगढ़ सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

IMG_20251128_195242.jpg

सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक कमलभान सिंह कलचुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन…. गृह ग्राम रीवा में किया गया अंतिम संस्कार… छत्तीसगढ़ सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

भिलाई नगर 28 नवंबर 2025:- सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक कमलभान सिंह कलचुरी का सोमनाथ गुजरात में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार 28 नवंबर को उनके गृह ग्राम रीवा में संपन्न हुआ।


1983- 84 बैच के सूबेदार कमलभान सिंह कलचुरी उप पुलिस अधीक्षक स्पेशल ब्रांच पुलिस मुख्यालय भोपाल से सेवानिवृत हुए थे वे अविभाजित मध्य प्रदेश के रायगढ़ ,सागर, दमोह, शहडोल, रीवा, भिंड, एवं देवास में पुलिस महकमे में सेवाएं दी है पदोन्नति के उपरांत उनकी पदस्थापना स्पेशल ब्रांच पुलिस मुख्यालय भोपाल में किया गया जहां से सेवानिवृत हुए विगत दिनों परिजनों के साथ वे सोमनाथ गुजरात गए हुए थे जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अहमदाबाद लाया गया किंतु चिकित्सकों के अर्थक प्रयास के बावजूद भी उन्हें नहीं बचाए जा सका हवाई मार्ग से उनका शव इलाहाबाद लाया गया तद उपरांत सड़क मार्ग से उनका पार्थिव काया रीवा लाया गया जहां उन्हें अंतिम विदाई देते हुए उनका अंतिम संस्कार किया गया

वे अपने पीछे दो पुत्र पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारी संरक्षक आरपी शर्मा अध्यक्ष बी बी एस ठाकुर , महासचिव दिग्विजय सिंह परिहार, की अतिरिक्त उनके बैंचमेट उदयभान सिंह चौहान राकेश जोशी, कविलास टंडन, पृथ्वी दुबे, अजीत कुमार यादव, विश्वास चंद्राकर, रोहित बघेल,सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतविंदर सिंह लली, बलराम हिरवानी, के.एम. एस. खान ,शौकत अली, संजय तिवारी,  वीणा खिरवाट, घनश्याम कुरुवंशी, रश्मिकांत मिश्रा, भूपेंद्र सिंह ताडखेड़ी, रागिनी मिश्रा, चंदन सिंह नेताम,ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


scroll to top