सेवानिवृत  प्रधान आरक्षक नजीर मोहम्मद का 90 साल की आयु में निधन... प्रधान आरक्षक मोहम्मद सलीम के पिता थे.. छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी है... - Steel City Online News Portal

सेवानिवृत  प्रधान आरक्षक नजीर मोहम्मद का 90 साल की आयु में निधन… प्रधान आरक्षक मोहम्मद सलीम के पिता थे.. छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी है…

IMG-20250802-WA0558.jpg

सेवानिवृत  प्रधान आरक्षक नजीर मोहम्मद का 90 साल की आयु में निधन… प्रधान आरक्षक मोहम्मद सलीम के पिता थे.. छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी है…

भिलाई नगर 02 अगस्त 2025:- 1997 में प्रधान आरक्षक के पद से पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त नजीर मोहम्मद का आज सुबह निधन हो गया वे 90 साल के थे आज दोपहर 2:00 बजे के करीब उनके सुपुत्र मोहम्मद सलीम के पुलिस लाइन सेक्टर 6 पीडब्ल्यूडी 47 नंबर मकान से उनकी अंतिम यात्रा निकलकर रामनगर मुस्लिम कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा 

वे पुलिस विभाग में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के रीडर प्रधान आरक्षक मोहम्मद सलीम के पिता थे वह अपने पीछे एक पुत्र चार पुत्रियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

नजीर मोहम्मद के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन भिलाई नगर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है एसोसिएशन के संरक्षक आर पी शर्मा ,अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.बी.एस. ठाकुर, महासचिव दिग्विजय सिंह परिहार ,व्ही. एस. दवे,अजीत कुमार यादव , सचिन देव शुक्ला , राकेश कुमार जोशी, उदय भान सिंह चौहान, व्ही डी पहाड़े,जगदीश उइके, कविलाश टंडन ,विश्वास चंद्राकर, रोहित बघेल, राकेश भट्ट,अशोक शर्मा , रवि प्रताप सिंह, एस.एन. सिंह,सुरेश तिवारी, सुरेश चंद्र  गोस्वामी, रजत शर्मा, एस.एस.गौर,जी. सी. पति ,शौकत अली, वीरेंद्र सतपति, श्याम सुंदर शर्मा, नवीन शंकर चौबे, भारत भूषण शर्मा, डी. एन. पांडेय, दिनेश कुमार त्रिपाठी विजय शर्मा, लल्लन सिंह, महेश सिन्हा ,राजेंद्र प्रसाद यादव, आर.पी शर्मा, महादेव तिवारी ,उमेश अवस्थी, अब्दुल रहमान,मोहम्मद जलालुद्दीन,ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


scroll to top