रिसाली निगम ने दिखाई तत्परता….. वृद्धा पेंशन की राशि अन्य के खाते में आयुक्त ने 17 माह का पेंशन सौंपा वृद्धा को

IMG-20230620-WA0920.jpg

रिसाली 20 जून 2023 : योजना के तहत मिलने वाली वृद्धा पेंशन 17 माह से अन्य के खाते में स्थानांतरित हो रहा था। मामले का खुलासा होते ही आयुक्त आशीष देवांगन ने न केवल पेंशन राशि वृद्ध महिला को दिलाई, बल्कि दस्तावेज में दर्ज खाता नंबर को सुधारने निर्देश दिए।


निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने वार्ड 17 शिव पारा स्टेशन मरोदा निवासी मोंगरा बाई को कार्यालय बुलाकर एकमुश्त 5950 रूपए पेंशन राशि दी। दरअसल मांेगरा को वृद्धा पेंशन की राशि 350 रूपए हर माह स्वीकृत है। दस्तावेज में खाता नंबर गलत दर्ज होने से राशि किशोर नायक के खाते में जमा हो रही थी। मामले का खुलासा होते ही आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद निगम के कर्मचारी बैंक के माध्यम से किशोर तक पहुंचकर पेंशन राशि वापस लेकर वास्तवीक हितग्राही को दी गई।

ऐसे खुला मामला
मांेगरा बाई का बेटा मजदूरी करता है। निगम कार्यालय में मजदूरी करने के दौरान ही उसकी बातचीत पेंशन शाखा के कर्मचारियों से हुई। उसने खुलासा किया उसकी मां को मिलने वाली पेंशन राशि अन्य व्यक्ति के खाते में जमा हो रहा है। इसके बाद वृद्ध महिला को बुलाकर जांच शुरू की गई।

महिला की आंखे भर आई
जैसे ही आयुक्त ने महिला को एकमुश्त पेंशन राशि दी महिला भावूक हो गई। वृद्ध महिला की आंखे भर आई। वह हाथ जोड़ आयुक्त को नम आंखों से धन्यवाद जाहिर की। —-


scroll to top