सड़क हादसा…. होली के दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल भाजपा नेत्री की बेटी ने दम तोड़ा…. आज दोपहर में रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार….

IMG-20250315-WA00101.jpg

सड़क दुर्घटना ब्रेकिंग :- भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी रिचा कौशिक की दर्दनाक मौत…. तेज रफ्तार स्कोडा पलटी कार में सवार 3 युवक घायल, सभी लोग ढाबा में खाना खाने गए थे….

भिलाई नगर, 16 मार्च 2025:- होली के दिन 14 मार्च को दोपहर 03 बजे के आसपास ढाबा से खाना खाकर लौट रही स्कोडा कार CG 07 CP 7214 दुर्घटनाग्रस्त होने से कार में सवार 22 साल की युवती की 15-16 मार्च की रात्रि 2:00 बजे के करीब  इलाज के दौरान श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में मौत हो गई अस्पताल के चिकित्सकों ने रात्रि 2:00 बजे बताया कि रिचा कौशिक नहीं रही वही सड़क हादसे के दौरान  कार में सवार तीन युवक घायल है  जिनका इलाज बाईपास टोल के समीप आरोग्यं अस्पताल में इस समय जारी है, तीनों आईसीयू में भर्ती हैं चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है तीनों के सिर में हाथ में पैर में और पसली में गंभीर चोटें आई . होली के दिन हाईवे के डिवाइडर से टकराई स्कोडा कार लहराते हुए हवा में कई फिट उछली थी. कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के आगे पेट्रोल पंप से लगभग 500 मीटर पहले कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले नागपुर से रायपुर को जाने वाले हाईवे के डिवाइडर से टकराई। इसके बाद लहराते हुए आई और एक गड्ढे में गिरते ही हवा में कई फिट उछली थी। रिचा कौशिक का निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल ,पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ,विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है

जानकारी के अनुसार होली के दिन शुक्रवार 14 मार्च को दोपहर 3:00 बजे के करीब दुर्ग बायपास रोड पर अर्जुन ढाबा के समीप सड़क एक्सीडेंट में हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र निवासी भिलाई जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की इकलौती पुत्री रिचा कौशिक 23 साल की इलाज के दौरान राजधानी रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई ..

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। जहां कार 5-6 बार पलटी और सीधे पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराकर रुकी। लेकिन कार स्पीड में इतनी बार पलटी की वो हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी। दोपहर 03 बजे रामनगर मुक्ति धाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

इस दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को दुर्ग के आरोग्यम अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल जिलाध्यक्ष की पुत्री को रायपुर ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट की वजह से नहीं बचाया जा सका है।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर जिलाध्यक्ष की पुत्री रिचा कौशिक (23 वर्ष) दोस्तों के साथ राजनांदगांव बायपास रोड पर अर्जुन ढाबा भोजन करने गए थे तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी लाल रंग की स्कोडा कार CG 07CP 7214 दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार सवारों को गंभीर अवस्था में आरोग्यम हास्पीटल ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल जिलाध्यक्ष की पुत्री रिचा कौशिक 23 साल को रायपुर रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान आज रविवार की सुबह 02, 2:00 बजे के करीब युवती ने दम तोड़ दिया।

निधन की खबर मिलते ही कौशिक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हाऊसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्वीटी कौशिक के निवास पर खबर मिलते ही लोग पहुंचने लगे हैं। जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक के एक पुत्र और पुत्री थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार स्तब्ध है। इस दुर्घटना में घायल मयंक यादव पिता गुप्तेश्वर यादव 25 साल निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव 25 साल निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड एवं हर्ष यादव 24 साल निवासी कोहका भिलाई भी घायल हो गए जिनका इलाज आरोग्यं अस्पताल में जारी है मयंक और आयुष चचेरे भाई हैं, दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

सड़क दुर्घटना में रिचा कौशिक की आकस्मिक मौत पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिंन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, अरविंदर सिंह खुराना, शारदा गुप्ता, सरोज सिंह,महेश वर्मा, पीयूष मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमलाल साहू, राम उपकार तिवारी, डॉ दीप चटर्जी, अमित मिश्रा, रितेश ठाकुर, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र सिंह अरोरा, पार्षद वीणा चंद्राकर, श्रीमती रश्मि सिंह, शंकर लाल देवांगन, सुमन शील, राजीव चौबे, उर्मिला उपाध्याय ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 16 मार्च को दोपहर में रिचा कौशिक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके पहले लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला में दोपहर 12:00 बजे के करीब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


scroll to top