राजनांदगांव में सड़क हादसाः इंदौर से पुरी जा रहे उड़ीसा के युवक सहित 6 की मौत…. सुबह 5:00 बजे तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत कार चालक घायल…

IMG_20250815_185926.jpg

राजनांदगांव में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में 6 युवकों की मौत

राजनांदगांव जिले में चिरचारी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।;

राजनांदगांव 15 अगस्त 2025:- राजनांदगांव जिले मे बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव ने बताया कि ने इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार मध्यप्रदेश की है। कार में 7 लोग सवार थे। कार सवार लोग नागपुर से राजनांदगाव की तरफ जा रहे थे। कार चार लेन सड़क पर चल रही थी। कार इतनी स्पीड में थी कि, अचानक ब्रेक मारने पर कार दूसरी तरफ मुड़ गई

। दूसरे रास्ते से सामने आ रही ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल है। घायल युवक की पहचान सागर यादव पिता मनोज यादव के रूप में हुई है। वह नया बसेरा गांधी नगर थाना गांधी नगर जिला इंदौर मध्यप्रदेश का रहवासी है।

मृतकों की पहचान इन नामों से हुई है-

आकाश मौर्या पिता राकेश मौर्या  28 वर्ष निवासी फोनिक्स टाउन इंदौर तहसील इंदौर जिला इंदौर मध्यप्रदेश

गोविंद पिता पूनमचंद  33 वर्ष निवासी कलालिया तहसील जावरा कलालीया देवास रतलाम मध्यप्रदेश

  अमन राठौर पिता शैलेन्द्र राठौर 26 वर्ष साकिन संत मार्ग गांधीनगर बड़ा बंगरादा इन्दौर मध्यप्रदेश

नितिन यादव पिता राजू यादव  34 वर्ष साकिन 09 माली बहोदिया हातोद एस.ओ. इंदौर मध्यप्रदेश

संग्राम केशरी सेती पिता पुरूषोत्तम सेती साकिन बिरनिल कंतपुर बिरा नीलकंतपुर ओड़िशा

छठवें मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं है


scroll to top