सड़क हादसा….भिलाई से कानपुर जा रही  स्कॉर्पियो ने रीवा में एक परिवार के तीन लोगों को रौंदा बाइक सवार समेत 4 की मौत..2 गंभीर रूप से घायल

IMG_20251110_112341.jpg

सड़क हादसा….भिलाई से कानपुर जा रही  स्कॉर्पियो ने रीवा में रौंदी 06 ज़िंदगियां, बाइक सवार समेत 4 की मौत..2 गंभीर रूप से घायल

रीवा 10 नवंबर 2025:- जिला मुख्यालय तकरीबन 60 किलोमीटर दूर स्थित जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी की 06 लोग 200 मीटर दूर जा गिरे। मौके पर ही 04 की मौत हो गई इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज शासकीय अस्पताल में चल रहा है सड़क हादसा संध्या 4:30 बजे के आसपास की बताई जाती है

जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौत हो गई, इनमें दो बच्चे हैं। मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद तीन शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक हादसे से पहले तीन लोग पैदल सड़क पार कर रहे थे, जबकि एक व्यक्ति बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद तीन शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही गढ़ और मनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद काफी देर तक रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम की स्थिति रही। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, हादसे में घायलों का हाल जानने कलेक्टर प्रतिभा पाल, कमिश्नर बीएस जामोद और एसपी शैलेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे।

हादसे में इनकी मौत हुई

  1. रामनरेश साकेत पिता रामसिया साकेत (35) निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार
  2. रुचि साकेत पिता रामनरेश साकेत (12) निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार
  3. रचना साकेत पिता कन्हैया साकेत (13) निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार
  4. कमलेश सिंह (35) पिता रामसिया सिंह निवासी ग्राम हरों

हादसे के बाद काफी देर तक रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम की स्थिति रही। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, हादसे में घायलों का हाल जानने कलेक्टर प्रतिभा पाल, कमिश्नर बीएस जामोद और एसपी शैलेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे।

हादसे में दो लोग घायल

सुलेखा साकेत पिता मुन्नीलाल साकेत

सौम्या साकेत पिता मुन्नीलाल साकेत

स्कॉर्पियो दुर्ग पासिंग, कानपुर जा रहे थे

स्कॉर्पियो छत्तीसगढ़ के सेक्टर 10 भिलाई नगर दुर्ग जिले की बताई जा रही है। स्कॉर्पियो (CG07CS7987) के मालिक सेक्टर-10 निवासी बीमा अभिकर्ता ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी उनका साला सेक्टर 02 निवासी अजय कुमार सिंह चला रहा था। साथ में उनके साढू का बेटा था। हादसे में दोनों ही सुरक्षित हैं। एयर बैग खुलने से उनकी जान बच गई।

दोनों रविवार सुबह 6.30- 7 बजे कानपुर के लिए निकले थे। कानपुर में  अजय कुमार सिंह के जीजा का दिल का दौरा पड़ने से आईसीयू में भर्ती हैं।

नाराज परिजनों ने फिर किया चक्काजाम

आक्रोशित परिजन ने रविवार रात एक बार फिर 45 मिनट तक चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम संजय जैन, डीएसपी प्रतिभा शर्मा, सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला समेत  पुलिस अमला मौके पर पहुंचा।

एसडीएम संजय जैन ने बताया कि घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। परिवार में कई लोगों की मौत की वजह से दुखी परिवार के लोगों में आक्रोश है। डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि परिजन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आहत हैं। इस वजह से उन्होंने दो बार चक्काजाम किया।

कलेक्टर ने पीड़ित परिवार के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता रेड क्रॉस के माध्यम से दिलवाई है।


scroll to top