बेसिक पुलिसिंग के साथ अपराध नियंत्रण का रोड मैप तैयार….. नए साल में पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक….. सड़क दुर्घटना के आंकड़े को कम करने दिया दिशा निर्देश…..

IMG-20250104-WA1488-1.jpg


भिलाई नगर  04 जनवरी 2025:- दुर्ग पुलिस ने वर्ष 2025 के लिए बेसिक पुलिसिंग के साथ अपराध नियंत्रण का रोड मैप तैयार कर लिया है। इस विषय पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने महकमे के अधिकारियों की एक बैठक लेकर अपनी प्राथमिकता से सभी को अवगत कराया है। इस बैठक में सड़क दुर्घटना के आंकड़े में कमी लाने के उपायों पर चर्चा कर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।


नए साल की पहली बैठक लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला का रुख काफी सख्त नजर आया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में आयोजित इस बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी के साथ साथ थाना व चौकी प्रभारियों की मौजूदगी रही। बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने चालू वर्ष 2025 में कानून व्यवस्था सहित पुलिस की जिम्मेदारी वाले कार्यों की प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराया गया। पिछले साल हुई सड़क हादसों की सिलसिलेवार समीक्षा करने के साथ इस वर्ष आंकड़े में कमी लाने के उपायों पर चर्चा की गई। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दुर्घटना जन्य क्षेत्र का विजिट कर ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया।


सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानों द्वारा की गई कार्यवाही की थानावार समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।इस दौरान ड्रंकन ड्राइव, रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ-साथ उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी अनिवार्य रूप से आरटीओ कार्यालय को भेजने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

साथ ही आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु नियमित रूप से सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गये।


बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने साफ तौर पर कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ा तो जिम्मेदार थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने रात्रि गश्ती तेज करने और अपराध का त्वरित गति से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को पूरी गंभीरता से निष्पादित किया जाए। उन्होंने जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री और कबाड़ियों पर प्रभावी कार्रवाई करने निर्देशित किया है। किसी भी थाना क्षेत्र में इस प्रकार की कोई भी अपराधिक असामाजिक गतिविधियां पाया जाना उचित नहीं होगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, वेद व्रत सिरमौर, अभिषेक झा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा, चिराग जैन, सत्य प्रकाश तिवारी, हरीश पाटिल, संजय पुंडीर, डीएसपी क्राइम हेम प्रकाश नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


scroll to top