RPF गोलीकांड ब्रेकिंग:- प्रधान आरक्षक ने प्रधान आरक्षक को मारी गोली,मौत.. रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अलसुबह प्लेटफार्म पर गुंजें गोलियों के धमाके .. आरोपी प्रधान आरक्षक हिरासत में…

IMG_20251203_120550.jpg

RPF गोलीकांड ब्रेकिंग:- प्रधान आरक्षक ने प्रधान आरक्षक को मारी गोली,मौत.. रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अलसुबह प्लेटफार्म पर गुंजें गोलियों के धमाके .. आरोपी प्रधान आरक्षक हिरासत में…

रायगढ़ 3 दिसंबर 2025:- रायगढ़ स्टेशन पर तड़के फायरिंग: तड़के 4:30 बजे प्लेटफॉर्म पर गूंजे गोलियों के धमाके बुधवार सुबह, जिसने पूरे जिले को झकझोर दिया। नाइट ड्यूटी पर तैनात RPF प्रधान आरक्षक  ने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर से प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा पर एक के बाद एक 4 गोलियां दाग दीं। प्लेटफॉर्म पर मौजूद कर्मचारी और यात्रियों में भगदड़ मच गई।प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई पुलिस ने जीआरपी ने तत्काल आरोपी प्रधान आरक्षक के.एस.लदेर को हिरासत में ले लिया। तत्काल ही घटना की सूचना जीआरपी आरपीएफ एवं जिला पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वारदात को क्यों अंजाम दिया गया इसका खुलासा नहीं हो पाया है मृतक और आरोपी दोनों अच्छे दोस्त थे और एक ही बैंच में  जॉइनिंग किए थे

फायरिंग की आवाज सुनते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड  कांस्टेबल को वहीं पर काबू कर लिया। उसके बाद स्टेशन की सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट को सील कर दिया गया कट्टा की जानकारी लगते ही घटना की जानकारी लगते ही आफ के महानिरीक्षक तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

मृत हेड कांस्टेबल पी.के. मिश्रा

मृतक प्रधान आरक्षक पी. मिश्रा बीती रात 10 बजे किरोड़ीमल रेलवे लाइन की ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी से सुबह करीब 4 बजे वे वापस RPF थाने लौटे। थाने में मौजूद उनके पुराने दोस्त और एक साथ ज्वाइनिंग करने वाले प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ा कि कुमार सिंह लदेर ने अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्टल निकाली और पी. मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर झोंक दिए।

गोलियां लगते ही पी. मिश्रा मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य जवान दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही रायगढ़ RPF और स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर को साथी जवानों ने ही हिरासत में ले लिया। उसे पूछताछ के लिए RPF थाने में रखा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों जवान एक ही बैच में भर्ती हुए थे और काफी घनिष्ठ मित्र थे। अचानक हुए इस विवाद की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में निजी रंजिश या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।

मामले की गहन जांच RPF कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।  जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे थाने।: मारे गए आरक्षक P.K. मिश्रा रीवा (MP) के निवासी |

मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे।  सहकर्मियों के मुताबिक मिश्रा अपने काम में बेहद अनुशासित और शांत स्वभाव के अधिकारी माने जाते थे।

अब तक की प्रारंभिक जांच में हत्या के कारण साफ नहीं हुए हैं। जीआरपी पुलिस और RPF जांच टीमें व्यक्तिगत विवाद, पुरानी रंजिश, मानसिक दबाव या ड्यूटी संबंधी टकराव जैसे सभी संभावित एंगल्स पर अनुसंधान कर रही हैं। आरोपी हेड कांस्टेबल से लगातार पूछताछ की जा रही है।

तीन साल पहले आए थे रायगढ़

बताया जा रहा है कि मृतक पीके मिश्रा और आरोपी एस लादेर एक ही बैच के है और दोनों की ज्वानिंग 2001 में हुई थी और दोनों को अलग-अलग जगह भेज दिया गया था, जहां तीन साल पहले ही दोनों का तबादला रायगढ़ में हुआ था और दोनों अच्छे दोस्त भी थे।

अलग-अलग ड्यूटी में थे दोनों

बताया जा रहा है कि बीती रात मृतक प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा की ड्यूटी रायगढ़ से किरोड़ीमल तक पेट्रोलिंग में ड्यूटी थी और एस लदेर का सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगी थी। पेट्रोलिंग करके 4 बजे के आसपास मृतक पीके मिश्रा सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचे थे इसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई।


scroll to top