सचिन पायलट ने जेल में की चैतन्य बघेल से मुलाकात, केंद्र सरकार पर लगाया विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप

रायपुर 26 जुलाई 2025:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे। जहां वे शराब घोटाले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से मिले इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सह प्रभारी जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री शिव डहरिया समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मुलाकात की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष को खत्म करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने और वैचारिक विरोधियों पर हमला करने की कोशिश की जा रही है।


सचिन पायलट ने बताया कि उन्होंने चैतन्य बघेल के साथ-साथ कवासी लखमा से भी जेल में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वे देश की जंगल, जमीन और खनिज संपत्तियों को चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपे जाने के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।सचिन पायलट ने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और विचारधारा की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेस ऐसे किसी भी दमन के आगे झुकने वाली नहीं है।




