भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल में सुरक्षा पहेली प्रतियोगिता का आयोजन…

IMG-20260127-WA0596.jpg

बार एवं रॉड मिल में सुरक्षा पहेली प्रतियोगिता का आयोजन

भिलाई नगर 27 जनवरी 2026:- भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल द्वारा कार्यस्थल पर सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षा-संस्कृति को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “सेफ्टी के धुरंधर” नामक सुरक्षा पहेली प्रतियोगिता का आयोजन साप्ताहिक अंतराल पर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त साप्ताहिक विजेताओं के मध्य एक “मेगा सुरक्षा पहेली प्रतियोगिता” का आयोजन कर विजेताओं को मेगा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।


ठेका श्रमिकों हेतु विशेष रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सुरक्षा संबंधी जागरूकता को रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से बढ़ावा देना और प्रत्येक सप्ताह विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाना है। इसी के अंतर्गत दिसंबर माह की प्रथम साप्ताहिक में आयोजित प्रतियोगिता में श्री मनोहरलाल, श्री खेमलाल एवं श्री शुभम विजेता रहे, वहीं द्वितीय साप्ताहिक प्रतियोगिता में सुश्री अर्चना, श्री विकास एवं श्री अनिल ने सफलता प्राप्त की। इसी कड़ी में साप्ताहिक विजेताओं के मध्य मेगा सुरक्षा पहेली “सेफ्टी के धुरंधर” प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी 2026 को किया गया, जिसमें मेसर्स प्रगति इंजीनियरिंग के  खेमलाल विजेता घोषित हुए।


विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम)  योगेश शास्त्री ने विजेता को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग है। शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की प्राप्ति सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

कार्यक्रम में उपस्थित बीआरएम विभाग के महाप्रबंधकगण  एस.एन. त्रिपाठी,  शाश्वत मोहंती,  समीर पांडे,  शिखर तिवारी, उप महाप्रबंधक  तुषार श्रीखंडे,  विजी मथाई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को बधाई दीं। सुरक्षा पहेली प्रतियोगिता का संयोजन एवं संचालन विभागीय सुरक्षा अधिकारी  शशांक शर्मा द्वारा किया गया।


scroll to top