भिलाई इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ‘वाॅकथाॅन’ का आयोजन…..

IMG_20231031_202734.jpg

भिलाई नगर अक्टूबर 2023 :- सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के तहत 31 अक्टूबर 2023 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग द्वारा इस्पात भवन से इक्विपमेंट चैक तक प्रातः 7ः00 बजे से ‘वाॅकथाॅन’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शपथ दिला कर, संयंत्र के निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने ‘वॉकथॉन’ को रवाना किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के विषय “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” पर सामान्य जागरूकता फैलाने के लिए ‘वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया था। 

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री समीर स्वरूप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री बी के गिरी सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्य व कमांडेंट, क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नगर सेवाएं विभाग के सदस्य तथा इस्पात नगरी के खिलाड़ी तथा कार्मिकगण उपस्थित थे।  

इसके अतिरिक्त सतर्कता विभाग के महाप्रबंधक श्री सत्यब्रत कर, श्री संदीप गुप्ता, श्री अंकित ओझा तथा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ प्रमोद बिनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डाॅ कौशलेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ राजीव कुमार पॉल ने भी वाॅकथाॅन में भाग लिया। प्रत्येक वर्ष केन्द्रीय सर्तकता आयोग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती सप्ताह पर किया जाता है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में व्यापक रूप से जनता में जागरूकता पैदा करना है।

——————–


scroll to top