सरगुजा पुलिस एवं ड्रग विभाग की नशीली एवं गर्भपात की दवाईंयों के विरूद्व संयुक्त अभियान..गर्भपात की औषधियों से मृत्यु की घटना को लिया गया संज्ञान…शहर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों का किया गया औचक निरीक्षण

अंबिकापुर 21 मई 2025:- गर्भपात की औषधियों से मृत्यु की घटना को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेकर आज 20.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल निर्देश पर सरगुजा पुलिस टीम एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम तैयार किया गया। गठित संयुक्त टीम के द्वारा शहर के विभिन्न मेडिकल संस्थान मेसर्स दिशा मेडिकल, न्यू मेडिकल स्टोर महामाया गेट के पास, इण्डियन मेडिकल स्टोर घुटरापारा, लाईफ केयर मेडिकोज चांदनी चौक अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया गया, नियमानुसार क्रय-विक्रय, सीसीटीव्ही कैमरा, नषीली एवं गर्भपात की दवाईंयों के संबंध में पूछताछ व चेकिंग की गई। नशीली एवं गर्भपात की दवाईंयों के विरूद्व संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेगी।


उपरोक्त संयुक्त अभियान में औषधि निरीक्षक आलोक कुमार मौर्य, अनिल कुमार पैंकरा एवं सरगुजा पुलिस से प्र.आर. अमित कुमार सिंह व आरक्षक रमन मण्डल सक्रिय रहे।



