सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार हुए उपस्थित
रायपुर, 25 जून 2025:- 570 करोड़ के कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को पहली बार विचारण कोर्ट में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया सहित अन्य उपस्थित हुई।

इस दौरान उन्होने ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार सभी छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्य में रहते है। रानू साहू ने बताया कि वह दिल्ली में अपने भाई, समीर बिश्नोई अपने रिश्तेदार के यहां कानपुर ,और सौम्या चौरसिया भाई के साथ बैंगलुरू में रहती है।
सुनवाई में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद सभी ने आदेश पत्रक पर हस्ताक्षर किया। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।
इससे पहले सभी के आज सुनवाई में आने की खबर को ईओडब्ल्यू और जिला पुलिस ने भी पूरी तरह से गोपनीय रखा था। सभी पूरे तड़क भड़क वेशभूषा में पहुंचे थे।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत शर्तों के अनुसार सभी को रूटीन सुनवाई और जांच एजेंसी द्वारा बुलवाए जाने पर उपस्थिति दर्ज कराना होगा। अस्वस्थ होने और अन्य कारणवश नहीं आने पर इसकी सूचना संबंधित को देनी पड़ेगी।




