इंजीनियर सौरभ धुरंधर का पुणे महाराष्ट्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन.... रामनगर मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार.... भूपेश बघेल अंतिम संस्कार में हुए शामिल....सेफी के चेयरमैन नरेंद्र बंछोर के साले थे.... - Steel City Online News Portal

इंजीनियर सौरभ धुरंधर का पुणे महाराष्ट्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन…. रामनगर मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार…. भूपेश बघेल अंतिम संस्कार में हुए शामिल….सेफी के चेयरमैन नरेंद्र बंछोर के साले थे….

IMG_20240504_195143.jpg

भिलाई नगर 04 MAY 2024:- कातुल बोर्ड सड़क 03  निवासी 48 वर्षीय सौरभ धुरंधर का दिल का दौरा पड़ने से 3 MAY  को पुणे महाराष्ट्र में दुखद निधन हो गया  उनका अंतिम संस्कार शनिवार 4 MAY की संध्या के समय रामनगर मुक्ति धाम में किया गया

कातुल बोर्ड निवासी सौरभ धुरंधर आईटी के क्षेत्र में पुणे महाराष्ट्र में एक प्राइवेट कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे वह परिवार के साथ पुणे में ही निवासरत थे 3 MAY को सुबह मॉर्निंग बात करके जब वह घर वापस आए तूने अच्छा महसूस नहीं हो रहा था परिवार के सदस्यों ने निजी चिकित्सक को फोन करके घर पर बुलाया और जब तक चिकित्सा घर पर आते परीक्षण करते तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया.!

वे स्व. युगल किशोर धुरंधर एवम श्रीमती लक्ष्मी धुरंधर के पुत्र और श्रीमती सीमा धुरंधर के पति, देवेश तथा श्रीया के पिता तथा श्रीमती शुभा बंछोर के भाई एवं सेफी के चेयरमैन भिलाई इस्पात संयंत्र OA के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर के साले थे। रामनगर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार के समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा OA के पदाधिकारिय, सभी यूनियन के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।


scroll to top