स्कॉर्पिय- ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत.. महिला सहित 2 की मौत,13 घायल …..सभी घायल व्यक्ति भीम नगर सुपेला के रहवासी…

IMG_20230108_222435.jpg

भिलाई नगर 8 जनवरी 2023: गाडाडीह -सेलूद मार्ग पर  स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर के मध्य हुए भिड़ंत में एक महिला सहित दो व्यक्तियों की जहां दर्दनाक मौत हो गई वही 13 लोग घायल हो गए घायल सभी लोग भीम नगर सुपेला से ग्राम बटरेल  जामगांव आर जा रहे थे पुलिस ने घायलों की सूची जारी की है

करीबन दोपहर 03.00 बजे एक चार पहिया वाहन स्कार्पियो में 15 सवारी बैठकर सुपेला भीमनगर भिलाई से अपने रिष्तेदार के यहाॅ ग्राम बटरेल जामगांव आर जा रहे थे कि धौराभाठा मोड़ से पहले एक ट्रैक्टर जो गाड़ाडीह से सेलूद की ओर आ रही थी उसी समय स्कार्पिया वाहन क्रमांक सीजी0 07 बी0एन0 3604 सीधा ट्रैक्टर से जा टकराया जो इस दुर्घटना से एक पुरूष चुरामन राहुलकर उम्र करीबन 55 साल एवं एक महिला सुमित्रा पति बद्रीनाथ उम्र करीबन 60 साल की मृत्यु हो गई एवं 13 लोग घायल है। जिसे दुर्ग जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें एक महिला सुमित्रा पति बद्रीनाथ उम्र करीबन 60 साल एवं एक पुरूष चुरामन राहुलकर पिता जुगल किशोर उम्र करीबन 55 साल एवं 13 लोग घायल है।


मृतक का नाम:- 01. चुरामन राहुलकर पिता जुगल किशोर उम्र करीबन 55 साल
02. सुमित्रा पति बद्रीनाथ उम्र करीबन 60 साल


घायल व्यक्तियों के नामः-

  1. श्रीमती भगवती साहू पति हेमराज साहू उम्र 45 साल
  2. श्रीमती हेमिन साहू पति मनोज साहू उम्र 32 साल
  3. कु0 तृषिका साहू पिता संतोष साहू उम्र 09 साल
  4. बद्रीप्रसाद पिता स्व0 फुदुक राम उम्र 60 साल
  5. कु0 श्रद्धा राहुलकर पिता मुकेष राहुलकर उम्र 09 साल
  6. चमन साहू पिता स्व0 संतोष साहू उम्र 13 साल
  7. कु0 लोकेष्वरी साहू पिता स्व0 मनोज साहू उम्र 13 साल
  8. खिलेन्द्र साहू पिता परमेष्वर साहू उम्र 10 साल
  9. कु0 निषा साहू पिता स्व0 मनोज साहू उम्र 07 साल
  10. श्रीमती योगिता साहू पति स्व0 संतोष साहू उम्र 36 साल
  11. मनोज साहू पिता बरातू साहू उम्र 33 साल
  12. आफताब पिता सामुद उम्र 26 साल (स्कार्पिया वाहन चालक)
  13. कु0 अंजली साहू पिता मनोज साहू उम्र 10 साल साकिनान भीमनगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग
  14. मनीष साहू पिता बरातू राम उम्र 33 साल (ट्रैक्टर का हेल्पर) साकिन चुलगहन थाना रानीतराई जिला दुर्ग
    पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार एवं उचित ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया एवं अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

scroll to top