मोतीमाला के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में दूसरा मास्टर माइंड भी गिरफ्तार....00 दुर्ग में पांच हजार से भी ज्यादा महिलाओं को चूना लगाकर हो गए थे फरार.....00 दोनों मास्टर माइंड आरोपियों को पुलिस टीम लेकर आ रही दुर्ग..... - Steel City Online News Portal

मोतीमाला के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में दूसरा मास्टर माइंड भी गिरफ्तार….
00 दुर्ग में पांच हजार से भी ज्यादा महिलाओं को चूना लगाकर हो गए थे फरार…..
00 दोनों मास्टर माइंड आरोपियों को पुलिस टीम लेकर आ रही दुर्ग…..

IMG_20230402_182111.jpg


भिलाई नगर 2 अप्रैल 2023 : जिला मुख्यालय दुर्ग में पांच हजार से भी ज्यादा महिलाओं को मोतीमाला के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी मामले में दूसरे मास्टर माइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजय कुमार उर्फ आनंद पिता अशोक रावत ( 24 वर्ष ) को बिहार के पटना से दुर्ग पुलिस की टीम ने दबोचा है। इस मामले के पहले मास्टर माइंड सानू कुमार उर्फ कुमार सानू को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम दुर्ग लेकर आ रही है।


सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि इंदिरा मार्केट स्थित फ्रेम कमल कॉम्पलेक्स में होमग्रोन कॉर्पोरेशन के नाम से एक संस्था विगत नवंबर माह से संचालित की जा रही थी। इसका संचालन सानू कुमार करता था। इनके द्वारा स्कीम चलाया जाता था, जिसमें सिक्युरिटी के तौर पर 2500 रुपए जमा कराने पर लोगों को 3 किलो मोती माला पिरोने के लिए दिया जाता था। मोतियों को माला के रूप में गूंथने पश्चात जमा करने पर प्रति व्यक्ति 3500 रुपए देने का वादा होमग्रोन के संचालक सानू कुमार द्वारा दिया गया था।

करीब 9 हजार लोगों द्वारा 2500 रुपए जमा कर माला पिरोने का काम लिया गया था। 19 जनवरी की सुबह हितग्राही जब मोतियों की माला जमा करने इंदिरा मार्केट स्थित आफिस में पहुंचे तो वह बंद मिला। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कार्यालय का ताला तोड़कर वहां पर रखी कुर्सियां टेबल, लैपटॉप सहित अन्य सामानों को लूट लिया। वहीं कार्यालय के बाहर लगे कांच पर पत्थरबाजी करते हुए उसे तोड़ डाला।

बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत किया। इसके बाद लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर आवेदन दिया। करोड़ों की ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार भेजी गई थी। पहले मास्टर माइंड सानु कुमार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तो दूसरे आरोपी संजय कुमार उर्फ आनंद को फुलवारी सरी, पटना बिहार से गिरफ्तार कर पुलिस टीम दुर्ग रवाना हो गई है।


scroll to top