सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के बॉक्सर अभिराज साव का राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में चयन….

IMG-20260202-WA1152.jpg

सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के बॉक्सर अभिराज साव का राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में चयन

भिलाई नगर 08 फरवरी 2026:- सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के कोच एवं नेशनल रेफरी व जज  कुलदीप सोनकर ने बड़े हर्ष के साथ यह जानकारी दी कि राष्ट्रीय शालेय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक बैंगुलुरु में  05  से 09 फरवरी 2026 तक किया जा रहा हैं | इस प्रतियोगिता में सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब का खिलाड़ी अभिराज साव, आत्मज  उदय साव जो कि सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल, राम नगर, भिलाई में अध्ययनरत हैं का चयन 46 किलो एबीई ग्रुप-19 बालक वर्ग में हुआ हैं |

अभिराज साव का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर दुर्ग के सांसद एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष  विजय बघेल, छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसो. के अध्यक्ष  आर. राजेंद्रन, सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी व जज कुलदीप सोनकर एवं समस्त पदाधिकारियों ने अभिराज साव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं |


scroll to top