दिल्ली में धमाके के बाद दुर्ग -भिलाई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…… सभी थाना व चौकी प्रभारी भीड़ भाड़ वाले इलाके में कर रहे चेकिंग….. रेलवे स्टेशनों पर एंटीसेबोटाज टीम व डॉग स्क्वायड कर रही जांच…

IMG-20251111-WA0575.jpg

दिल्ली में धमाके के बाद भिलाई – दुर्ग में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
00 सभी थाना व चौकी प्रभारी भीड़ भाड़ वाले इलाके में कर रहे चेकिंग
00 रेलवे स्टेशनों पर एंटीसेबोटाज टीम व डॉग स्क्वायड कर रही जांच


भिलाई नगर 11 नवंबर 2025:- दुर्ग एवं भिलाई में भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र बाजार, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड एवं जिले की सीमाओं में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की चेकिंग की जा रही है। दुर्ग जिले की सीमाओं में भी नाकेबंदी कर वाहनों की सतत चेकिंग की जा रही है। एंटीसेबोटाज़ टीम एवं डॉग स्क्वायड द्वारा भी रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड की चेकिंग की जा रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने टीमों के साथ चेकिंग में लगे हैं।

दिल्ली में बीते रात कार पर हुए धमाके की खबर मिलते ही दुर्ग पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी विजय अग्रवाल शहर में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। उनके आदेश पर सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने अपने इलाके के भीड़ भाड़ वाली जगहों में चेकिंग अभियान चलाया। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर कल रात से ही आने जाने वाले संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

इसके अलावा एंटीसेबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच चल रही है।
दिल्ली में धमाके के बाद दुर्ग एवं भिलाई में भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र बाजार, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड एवं जिले की सीमाओं में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की चेकिंग की जा रही है। दुर्ग जिले की सीमाओं में भी नाकेबंदी कर वाहनों की सतत चेकिंग श की जा रही है। एंटीसेबोटाज़ टीम एवं डॉग स्क्वायड द्वारा भी रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड की चेकिंग की जा रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने टीमों के साथ चेकिंग में लगे हैं।


एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जांच की जाए और बिना अनुमति किसी को भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध सामान लेकर जाने न दिया जाए। सभी थानों में कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो सके। शहर के हर जोन में पुलिस की मोबाइल टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। वहीं दुर्ग व भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर स्नैफर डॉग सिम्बा के जरिए संदिग्ध वस्तुओं की पड़ताल की जा रही है।


संभावित खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वाड को पूरी तरह तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। ये टीमें रेलवे स्टेशन और माल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सर्च आपरेशन चला रही हैं। शहर के प्रमुख माल्स, सिनेमाघरों और धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एहतियातन कदम है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से पहले ही निपटा जा सके।


scroll to top