6 लाख रुपए मूल्य के 274 पुडिया ब्राउन शुगर जप्त…. दुर्ग भिलाई में करते थे नशा परोसने का काम….. छोटू राइट नाम से विख्यात ड्रग पैडलर दो साथियों के साथ गिरफ्तार…

IMG-20230601-WA0276.jpg

भिलाई नगर 1 जून 2023 : / दुर्ग की पुलिस ने फिर एक बार नशे के कारोबारियों को धरदबोचा है। इस बार छोटू राईट नाम से विख्यात ड्रग पैडलर अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने इन आरोपियों से 6 लाख रुपए कीमत की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जप्त किया है। आरोपियों के द्वारा लंबे समय से दुर्ग – भिलाई में नशे का कारोबार किया जा रहा था।


हारेगा नशा जीतेगा दुर्ग अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे के कारोबारियों पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में छोटू राईट नाम से विख्यात ड्रग पैडलर नितीश पाण्डेय पिता भरत पाण्डेय ( 22 वर्ष ) निवासी ग्रीन चौक दुर्ग सहित उसके साथी लालाराम साहू पिता शिव कुमार साहू ( 27 वर्ष ) निवासी विजय नगर दुर्ग और शंकर उर्फ चिंटू नागवंशी पिता स्व. लक्ष्मी नारायण नागवंशी ( 29 वर्ष ) निवासी ग्रीन चौक दुर्ग को मोहन नगर पुलिस और सिविल टीम ने दबोच लिया है। वहीं मामले में फरार आरोपी बुची उर्फ डोमेन्द्र देवांगन निवासी शंकर नगर दुर्ग की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से 274 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इस ब्राउन शुगर की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं ब्राउन शुगर बिक्री से मिले 1420 रुपए भी जप्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 21( क ) 27 ( क ) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में दुर्ग सिविल टीम व मोहन नगर थाने की संयुक्त टीम द्वारा नशे के कारोबारियों और संदेहियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके अलावा विशेष सूत्रों को भी लगाया गया है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विजय नगर बैंक कालोनी निवासी लालाराम साहू अपने साथियों के साथ मिलकर पिटर के खंडहरनुमा मकान के सामने अवैध रूप से लाभ अर्जित करने ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर सिविल टीम और मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों को दबोचने की रणनीति तय किया। सिविल टीम के कुछ पुलिस वाले विजय नगर बैंक कालोनी में पिटर के खंडहरनुमा मकान के सामने लोगों की गतिविधियों पर नजर लगाए तैनात थे। इसी दौरान बताए गए हुलिए से मिलते जुलते 4 संदिग्ध लड़कों को देखा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


इस कार्यवाही में टीआई मोहन नगर विपिन रंगारी, एएसआई राघवेन्द्र सिंह, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बंजीर एवं दुर्ग सिविल टीम से आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, गौर सिंह, कमलेश यादव, थॉमसन पीटर, प्रशांत पाटनकर, भरथरी निषाद व मनोज कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही।


scroll to top