वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री गुरमीत धनई, एमआईसी सदस्य रीता सिंह गेरा, सीजू एंथोनी, विजय साहू, अमीर चंद अरोरा, महेश जयसवाल, सुभद्रा सिंह, भुवनेश्वरी देवी, अमीर चंद अरोरा, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,ने वैशाली नगर से की दावेदारी
00 ट्रांसपोर्टर उमेश सिंह ने भी पेश किया टिकट का दावा..00 5 महिलाओं सहित अब तक 26 लोगों ने की है दावेदारी….00 22 अगस्त दावेदारी करने का अंतिम दिवस..

IMG-20230820-WA1307.jpg

भिलाई नगर / वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से स्टील कॉलोनी निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई, क्रेडा सदस्य विजय साहू, ट्रांसपोर्टर उमेश सिंह,कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव सेवा दल के पूर्व पदाधिकारी महेश जयसवाल नगर निगम की एमआईसी सदस्य रीता सिंह गेरा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमिर चंद अरोरा , छाया पार्षद भुनेश्वरी देवी, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, महिला कांग्रेस की भिलाई अध्यक्ष पार्षद सुभद्रा सिंह , डेरेश्वर बंजारे, करीम खान, ब्लॉक 5 के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सहित 26 लोगों में वैशाली नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश कर दी । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई आज भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर नगर निगम के एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी की उपस्थिति में सुपेला कोहका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप को वैशाली नगर सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आवेदन पत्र पेश किया इस अवसर पर अल्पसंख्यक नेता शफीक खान,गिरी राव, छाया पार्षद भुनेश्वरी देवी भी मौजूद थे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्री विजय साहू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोहका सुपेला के अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कैंप के अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा को अपना आवेदन प्रस्तुत किया इस अवसर पर मुकेश चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धर्मराज शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा, प्रदीप शाह, राजेंद्र यादव, साकेत कुशवाह , मुकेश पासवान, अमित वर्मा शैलेंद्र साहू सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसी विधानसभा से कांग्रेस टिकट टिकट के लिए वरिष्ठ नेता उमेश ने भी दावेदारी पेश कर दी है। वैशाली नगर से कांग्रेस टिकट चाहने वालों के द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों को बायोडाटा सौंपा जा रहा है। अब तक 26 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

इनमें सबसे अधिक हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू की दावेदारी राजनीतिक गलियारे में सुर्खियां बटोर रही है। शहर के युवा से लेकर हर उम्र और वर्ग में एक अलग ही आदर और सम्मान रखने वाले इन्द्रजीत सिंह छोटू के वैशाली नगर से दावेदारी करने से कांग्रेस प्रत्याशी चयन का मामला कश्मकश भरा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ इन्द्रजीत सिंह छोटू के दिवंगत पिता सेठ बीरा सिंह की रही नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इन्द्रजीत सिंह छोटू का भी मधुर संबंध कायम है।

वैशाली नगर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अतुल चंद साहू की दावेदारी पर भी चर्चा का बाजार गर्म है। अतुल ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी दावेदारी की थी और अंदरूनी चर्चा को माने तो वे टिकट के करीब पहुंच चुके थे। लेकिन ऐन वक्त पर बदरुद्दीन कुरैशी बाजी मार ले गए। इस बार फिर से उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप को अपना बायोडाटा सौंप कर वैशाली नगर से पार्टी प्रत्याशी बनने की दौड़ में खुद को शामिल कर लिया है।

20 अगस्त तक पांच महिलाओं सहित 26 लोगों ने वैशाली नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी की दावेदारी करने वालों में निगम के एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, सीजू एंथोनी,रीता सिंह गेरा, पूर्व एमआईसी सदस्य सुभद्रा सिंह, क्रेडा सदस्य विजय साहू, अतुल चंद साहू उमेश सिंह हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह छोटू, गुरमीत धनई, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, आर एस शर्मा प्रवीण गोस्वामी रज्जन अकील खान, अभिषेक सिंह चंदेल, श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव, दीपक दुबे दुर्गा प्रसाद पीला दास देशमुख अली हुसैन सिद्दीकी करीम खान राजेश शर्मा डेरेश्वर बंजारे, अमित चंद अरोरा मोहम्मद इरफान खान भुनेश्वरी देवी महेश जयसवाल प्रमुख रूप से शामिल है।


scroll to top