वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल नहीं रहे… सोमवार 10 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे सेक्टर 10 उनके निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी और रामनगर मुक्ति धाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार…

IMG-20251110-WA0168.jpg

वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल नहीं रहे

भिलाई नगर 10 नवंबर 2025:- इस्पात नगरी भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार सेक्टर 10, सड़क नंबर 13 क्वार्टर नंबर 2 बी निवासी न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर के सदस्य मनोज अग्रवाल का रात्रि 12:00 बजे इलाज के दौरान आरोग्यम अस्पताल में निधन हो गया, वे 67 साल के थे, सोमवार 10 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी, रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा !

बलौदा बाजार के मूल निवासी मनोज अग्रवाल ने देशबंधु, दैनिक भास्कर,व समवेत शिखर में लंबे समय तक सेवाएं दी है बलौदा बाजार से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले मनोज अग्रवाल शुरुआत में बलौदा बाजार और रायपुर में दैनिक देशबंधु के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहे फिर उनका आगमन इस्पात नगरी भिलाई में हुआ, दैनिक देशबंधु , दैनिक भास्कर, समवेत शिखर समाचारपत्र में सेवारत रहे ,!

मनोज अग्रवाल अपने पीछे पत्नी पूनम अग्रवाल ,बेटी अनामिका- आराधना एवं पुत्र ऐश्वर्य अग्रवाल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है

Steel city on line परिवार ने मनोज अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति भाव भिनी श्रद्धांजलि दी है


scroll to top